इस ब्लड ग्रुप के लोग चिकन, मटन और फिश छककर खा सकते हैं और इस ब्लड ग्रुप के लोगों को रहना चाहिए इन व्यंजनों से दूर, पढ़िए इस खबर को

रायपुर 5 जुलाई 2021 अक्सर पौष्टिक और महंगा खाने के बावजूद लोगों की सेहत अच्छी नहीं रहती है. इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, लेकिन एक बुनियादी कारण मशहूर नेचुरोपैथी जेडी एडैमो ने भी समझाया है. एक्सपर्ट का कहना है कि इंसान अगर अपनी डाइट ब्लड ग्रुप के हिसाब से तय करे तो निश्चित ही उसकी सेहत को बड़े फायदे होंगे. ब्लड ग्रुप के आधार पर ली गई डाइट को शरीर तेजी से पचा पाता है.
खान-पान का ब्लड ग्रुप से सीधा कनेक्शन होता है. ब्लड ग्रुप चार प्रकार के होते हैं: O, A, B और AB. आइए आपको बताते हैं कि कौन से ब्लड ग्रुप को किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
O ब्लड ग्रप के लिए प्रोटीन है बेस्ट
ओ ब्लड ग्रुप समूह के लोगों को हाई प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए. दालें, मीट, मछली, फल आदि को अपनी डाइट में शामिल करें. अपने खाने में अनाज और बीन्स के साथ ही फलियों की मात्रा को संतुलित रखना चाहिए.
A ब्लड ग्रुप है तो शाकाहार को तवज्जो
ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्यून सिस्टम बहुत संवेदनशील होता है, इसलिए उन्हें अपने खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इस ग्रुप के लोगों को मीट कम खाना चाहिए क्योंकि यह पचने में वक्त लेता हैं. अगर ए ब्लड ग्रुप के हैं तो चिकन-मटन का सेवन कम करें.
गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, नाशपाती, लहसुन, अनाज, बीन्स और फलों का सेवन करना इस ब्लड ग्रुप वालों के लिए बेस्ट रहेगा. दूध और इससे बनी चीजें, सफेद चावल और अंडों का सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए. इनके स्थान पर दही या सोया मिल्क का सेवन कर सकते हैं.
B ब्लड ग्रुप वाले होते हैं खुशमिजाज
अगर ब्लड ग्रुप B है तो यह आपके लिए खुशखबरी हो सकती है. दरअसल, इस ब्लड ग्रुप वालों को ज्यादा परहेज नहीं करना पड़ता. इस ब्लड ग्रुप वाले हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, फिश, मटन और चिकन सब कुछ खा सकते हैं. इस ब्लड ग्रुप वालों का पाचन तंत्र बहुत अच्छा होता है जिससे इनके शरीर में फैट जमा नहीं होता.
ये लोग दूध और इससे बनी चीजें, अंडे आदि का भरपूर सेवन कर सकते हैं. बस एक बात का ध्यान रखें कि खानपान की इनकी आदतें संतुलित हों.
AB ब्लड ग्रुप को लेना चाहिए संतुलित आहार
AB ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों में पाया जात है. जो चीजें ए और बी वालों को परहेज करने के लिए बताई जाती हैं, वही चीजें इस ब्लड ग्रुप वालों को खाने में भी सावधानी बरतनी चाहिए. AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को फल व सब्जियां अधिक मात्रा में खानी चाहिए.
इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए अंडे भी लाभदायक होते हैं. वहीं इनको नॉन वेज कम खाना चाहिए. हालांकि दूध से बनी चीजें, बटर आदि इनको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि एक ही कद-काठी और एक जैसी लाइफस्टाइल के दो लोगों में एक अक्सर बीमार रहता है और दूसरा फिट. इसका कनेक्शन रक्त से होता है. किसी भी आनुवांशिक बीमारी का पता ब्लड टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है. रिसर्च में पाया गया है कि कुछ ब्लड ग्रुप ऐसे हैं, जिनमें कुछ खास किस्म की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है.
