जब विद्या बालन ने सलमान खान को कटरीना की पेटिंग पर छेड़ा- कहीं ‘डर्टी पिक्चर’ तो नहीं थी? देखें ऐ वीडियो

मुंबई 26 अप्रैल 2021। विद्या बालन किसी की खिंचाई करने से नहीं चूकतीं। उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें विद्या सलमान को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। इसमें सलमान अपनी एक पोर्ट्रेट के बारे में बताते हैं। उन्होंने मजेदार किस्सा बताया, जब उन्होंने कटरीना की पोर्ट्रेट बनाई थी लेकिन बन गई थीं विद्या बालन। यह वीडियो ‘बिग बॉस 10’ का है। इसमें विद्या कहानी 2 प्रमोट करने आई थीं। क्लिप एक फैन क्लब ने शेयर की है। इसमें सलमान विद्या को बताते हैं, मैं पेंटिंग करता हूं और एक दिन मैंने कटरीना का पोर्ट्रेट बनाया। कटरीना बोली, ये कौन है? मैंने बताया, ‘तुम’। इस पर कटरीना बोली, ये मैं नहीं हूं, ये तो विद्या बालन लग रही हैं। इस पर विद्या पूछती हैं, सच? ये कब की बात है और जोर से हंसने लगीं। इस पर सलमान बताते हैं कि कुछ वक्त पहले की बात है।
View this post on Instagram
विद्या ने फिर सलमान खान को छेड़ा
फिर विद्या बोलती हैं, मेरा कुछ कहने का मन हो रहा है लेकिन साहस नहीं कर रहा। तुरंत ही वह बोल पड़ती हैं, वो ‘डर्टी पिक्चर’ तो नहीं थी? सलमान जवाब देते हैं कि कटरीना की वो तस्वीर फोटोग्राफर जेपी सिंघल की तस्वीर पर बनाई थी लेकिन किसी तरह विद्या जैसी बन गई। इस पर विद्या बोलती हैं, क्या बात है, मैं आपके दिल में हूं, आपने बताया नहीं। सलमान अपनी फिल्म ‘किक’ का डायलॉग बोलते हैं, दिल में आता हूं, समझ में नहीं।
सलाम-ए-इश्क में साथ किया है काम
विद्या बालन और सलमान खान निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम-ए-इश्क में 2007 में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने साथ काम नहीं किया ता। विद्या जॉन के ऑपोजिट थीं, सलमान की जोड़ी प्रियंका के साथ थी।
