Begin typing your search above and press return to search.

शून्यकाल में उपजे गतिरोध से स्पीकर महंत जब हुए नाराज, बोले…40 साल का संसदीय जीवन है, नियम भी जनता हूँ और…

शून्यकाल में उपजे गतिरोध से स्पीकर महंत जब हुए नाराज, बोले…40 साल का संसदीय जीवन है, नियम भी जनता हूँ और…
X
By NPG News

रायपुर,8 मार्च 2021। बीते सप्ताह से चल रहा गतिरोध आज भी जारी रहा और शून्यकाल में एक बार फिर नियम और परंपरा का मसला विपक्ष की ओर से वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया।

विस बिग ब्रेकिंगः बजट सत्र का कल हो सकता है अवसान, विधानसभा की कार्यवाही की संशोधित कार्यसूची हो रही जारी, स्पीकर और बृजमोहन के बीच तीखी बहस

विधानसभा में पाटन विधानसभा क्षेत्र में हुए पाँच लोगों की मौत पर स्थगन प्रस्ताव का आग्रह विपक्ष की ओर से आया और इसके ठीक बाद वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने बात कहने की अनुमति आसंदी से माँगी। इस पर विपक्ष ने फिर नियम और परंपरा का ज़िक्र किया और विपक्ष की तेज होती आवाज़ के बीच धीर गंभीर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा
“चालीस वर्षों का संसदीय जीवन है.. नियम और परंपराओं को जानता हूँ.. बेहतर जानता हूँ.. यह सदन नियमों से चलता रहा है और चलता रहेगा”
तेज आवाज़ में विपक्ष की आवाज़ पर लक्ष्य करते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा
“ये जो मेरे सामने माईक है .. उसे लंबा कर दीजिए.. मैं आज इसलिए ज़ोर से बोल रहा हूँ क्योंकि कुछ को शायद सुनाई नहीं देता है”
बेहद शांत और सहज व्यवहार के धनी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत विपक्ष के व्यवहार से दुखी थे, और उनका वह दुख छूपा भी नही।

Next Story