Begin typing your search above and press return to search.

बहन को छेड़ा तो छोटी बहन ने मनचलों को बाल पकड़कर घसीटा, फिर जड़े दनादन थप्पड़… वीडियो हुआ वायरल….

बहन को छेड़ा तो छोटी बहन ने मनचलों को बाल पकड़कर घसीटा, फिर जड़े दनादन थप्पड़… वीडियो हुआ वायरल….
X
By NPG News

औरंगाबाद 27 जून 2021। दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। पीड़ित लड़की तो शांत रही, लेकिन उसकी छोटी बहन ने इन मनचलों को खूब सबक सिखाया. छोटी बहन ने युवकों पर सरेराह हमला बोल दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की छोटी बहन ने मर्दानी बन जो सबक सिखाया, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Younger sister beat up boy

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मनचलों की हरकतों से लड़की बुरी तरह सहम गई। उसी समय पीड़ित लड़की की छोटी बहन वहां पहुंच गई।Younger sister beat up boyपीड़िता की छोटी बहन बिना डरे आरोपी युवकों से भिड़ गई। छोटी बहन ने बीच सड़क पर मनचलों की पीटना शुरू कर दिया। लड़की का गुस्सा देख मनचलों के पसीने छूट गए। एक आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गया, जबकि दूसरे को लड़की ने पकड़ लिया। गर्दन पकड़ कर सरेराह उसकी धुनाई की। इस दौरान, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।Younger sister beat up boyयह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लड़की के साहस को देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स छोटी बहन की खूब सराहना कर रहे हैं। कोई उसे मर्दानी बता रहा है, तो कोई झांसी की रानी। वीडियो में नजर आता है कि जब छोटी बहन मनचलों को पीट रही है, तब बड़ी बहन उसे शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन छोटी बहन का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

Next Story