Begin typing your search above and press return to search.

…जब ऑनलाइन क्लास का इंस्पेक्शन करने के लिए प्रमुख सचिव पहुंचे….. शिक्षकों से अंग्रेजी में ही किया सवाल जवाब….फिर आलोक शुक्ला ने …

…जब ऑनलाइन क्लास का इंस्पेक्शन करने के लिए प्रमुख सचिव पहुंचे….. शिक्षकों से अंग्रेजी में ही किया सवाल जवाब….फिर आलोक शुक्ला ने …
X
By NPG News

बलौदाबाजार,22 अगस्त 2020।कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा हैं। इस विश्वव्यापी संकट की घड़ी में विद्यार्थियों को अध्ययन से जोड़े रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना लागू की है। जिसके अंतर्गत वेबपोर्टल में पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न आडियो-विडियो व पाठ्यक्रम वेबपार्टल में अपलोड किया गया है। इस पोर्टल में पंजीकृत होकर विद्यार्थी लाभ ले रहें हैं। निश्चित ही शासन की यह योजना विद्यार्थियों के लिये अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

इस योजना के कारण विद्यार्थी आॅनलाईन क्लास में जुड़कर विषयवस्तु को आसानी से समझ पा रहे है। इस योजना को एक कदम और आगे बढ़ाते हुये स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ.आलोक शुक्ला ने आॅफलाईन कक्षा पढ़ई तुंहर पारा लाउडस्पीकर,मिस्डकाॅल, बुल्टू के बोल के माध्यम से जनसहयोग द्वारा अधिकाधिक विद्यार्थियों को अध्ययन से जुड़ने के अवसर प्रदान किया है। इसी परिपेक्ष्य में डाॅ. आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं डाॅ. एम.सुधीश सहायक संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने जिले के 4 विकासखण्डों क्रमश पलारी,बलौदाबाजार, कसडोल व बिलाईगढ़ में संचालित आॅफलाईन कक्षा का निरीक्षण किये।

इस दौरान विकासखण्ड पलारी अंतर्गत ग्राम खरतोरा में पढ़ई तुंहर पारा के तहत संचालित कक्षा से किया गया। यहां प्राथमिक शाला के शिक्षकों व स्कूल के सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक शाला के बच्चों को अभ्यास करने के लिये वर्कशीट दिया गया था बच्चे रंगीन स्केच पेन आदि से चित्र को कलर करते हुये पाये गये। प्रमुख सचिव ने शिक्षकों एवं सफाई कर्मचारी के इस कार्य से प्रभावित होकर प्रसन्नता व्यक्त किये। इस अवसर पर गांव के सरपंच ने गांव में चल रहे आॅफलाईन कक्षा संचालन की जानकारी दिये। इसी तरह पलारी विकासखण्ड के ग्राम कानाकोट के प्राथमिक शाला के शिक्षकों व शिक्षा सारथियों द्वारा पंचायत भवन के दो कक्ष एवं प्रांगण में अध्यापन कराया जा रहा था,यहां अध्यापन में संपर्क फांउडेशन द्वारा प्रदत्त किट, कंकड़ पत्थर आदि से विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट करने अभ्यास कराया जा रहा था।

साथ ही रूम टू रीड की आर्कषक पुस्तकें, मुस्कान लाईब्रेरी के उपयोग करते भी पाया गया। प्रमुख सचिव महोदय ने वहां अध्यापन कर रहे शिक्षा सारथियों एवं शिक्षक कन्हैया लाल साहू के कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करतें हुए उनके कार्यो को सराहा। उसी तरह बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में स्थित प्राथमिक शाला में आॅफलाईन कक्षा का संचालन लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जा रहा था। बच्चें गांव के चौक चौराहे,घर के बरामदे में बैठकर लाउडस्पीकर से सुनकर अध्ययन कर रहे थे। प्रमुख सचिव ने बच्चों से मिलकर लाउडस्पीकर के माध्यम से पढ़ाये जा रहे विषय वस्तु के संबंध में प्रश्न भी पूछे। इसी तरह कसडोल विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित इंग्लिश मिडियम स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षको से प्रमुख सचिव ने अध्ययन-अध्यापन के संबंध में अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप किये विद्यार्थियों ने डॉ शुक्ला को उसके प्रश्नों के जवाब दिये एवं साथ ही बच्चों ने अंग्रेजी की पुस्तक फर्राटेदार पढ़कर सुनाये। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम छिर्रा के प्राथमिक शाला मे सामुदायिक सहभागिता की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में पढ़ई तुंहर पारा के शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने वहाँ उपस्थित समुदाय को प्रेरित किये।

जिला मुख्यालय में स्थित के अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय मनोहर दास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण प्रमुख सचिव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गौरतलब हैं कि राज्य सरकार की मंशा जिले में एक बेहतरीन अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित करनें की दिशा में आगें बढ़ रही हैं जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं। इस दौरान कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित भी रहे। निरीक्षण के दौरान बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी, सहायक आयुक्त आर एस भोई, जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव, जिला मिशन समन्वयक आर.सोमेश्वर राव, सहायक संचालक बी.आर. पटेल, सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनोहर लाल साहू, मनहरण लाल समेत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Next Story