Begin typing your search above and press return to search.

जब मौजूदा और भावी चीफ सिकरेट्री साथ-साथ पहुंचे CM भूपेश को शुभकामनाएं देने……गोवर्धन पूजा के मौके पर CM हाउस के प्रोग्राम में हुए शामिल, CM के साथ फोटो खिंचवाई

जब मौजूदा और भावी चीफ सिकरेट्री साथ-साथ पहुंचे CM भूपेश को शुभकामनाएं देने……गोवर्धन पूजा के मौके पर CM हाउस के प्रोग्राम में हुए शामिल, CM के साथ फोटो खिंचवाई
X
By NPG News

रायपुर 15 नवंबर 2020। गोवर्धन पूजा पर आज मुख्यमंत्री निवास से एक दिलचस्प तस्वीर आयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वर्तमान और भावी चीफ सिकरेट्री दोनों साथ-साथ मौजूद थे। दिलचस्प ये कि दोनों साथ-साथ ही मुख्यमंत्री को गोवर्धन पूजा की बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों के साथ चाय भी पी। मुख्यमंत्री दोनो अधिकारियों से आत्मीयता से मिले। उन्होंने चाय पिलाई। दोनों अधिकारियों को CM के साथ देखकर लोगो ने चुटकी ली..वर्तमान और भावी प्रशासनिक मुखिया एक साथ। इस पर मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा दिए।दोनो शीर्ष अफसरों ने भूपेश बघेल को बधाई दी। जाहिर है, CS मंडल का 30 नवंबर को रिटायरमेंट है। हालांकि, सरकार ने 6 महीने सेवावृद्धि का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है।बहरहाल, सीनियरिटी में दूसरे नंबर पर अमिताभ जैन हैं। सो, मंडल के बाद उनका मुख्य सचिव बनना तय है।

2019 अक्टूबर में बने थे आरपी मंडल चीफ सिकरेट्री

सुनील कुजूर के रिटायरमेंट के बाद आरपी मंडल को पिछले साल अक्टूबर में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनका कार्यकाल 13 महीने का था, हालांकि अगस्त महीने में राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। हालांकि अभी तक केंद्र से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि उनके प्रस्ताव पर केंद्र सरकार रजामंदी दे देगी। इसकी एक बड़ी वजह कोरोना है। मण्डल नवंबर में CS बने और फरवरी में कोरोना आ गया। उम्मीद की एक वजह ये भी है, हाल ही में कोरोना के आधार पर गुजरात के चीफ सिकरेट्री को भी छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया है।

30 नवंबर को चीफ सिकरेट्री बन सकते हैं अमिताभ जैन

सब कुछ ठीक रहा तो अमिताभ जैन इसी महीने छत्तीसगढ़ के नये चीफ सिकरेट्री बन सकते हैं। इसमें पेंच ये है कि चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल के एक्सटेंशन का प्रपोजल भारत सरकार को गया हुआ है, अगर उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला तो अमिताभ जैन का रास्ता बिल्कुल साफ हो जायेगा। हालांकि इससे पहले राजस्थान के सीएस को एक्सटेंशन नहीं मिला थी, लिहाजा एक्सटेंशन की उम्मीदें थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन मौजूदा चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल का भी हंड्रेड परसेंट खारिज हो जाएगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता। पिछले साल अक्टूबर में आरपी मंडल छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री बनाये गये थे। अभी सूबे के सबसे सीनियर आईएएस सीके खेतान के रिटायरमेंट में आठ महीना बचा है, ऐसे में उनकी भी दावेदारी तो बनती है, लेकिन मौजूदा हालात में अमिताभ जैन का पलड़ा ही भारी है। वैसे देखा जाये तो अमिताभ जैन के रिटायरमेंट में करीब 5 साल का वक्त बचा है। 2025 में उनका रिटायरमेंट होना है। अमिताभ अगर चीफ सिकरेट्री बने तो नया रिकार्ड बना सकते हैं। अभी तक ब्यूरोक्रेसी के इस शीर्ष पद पर इतना लंबा कोई नहीं रहा है। सबसे लंबा सीएस का कार्यकाल विवेक ढांड का रहा है। वे करीब साढ़े चार साल सीएस रहे हैं।

Next Story