Begin typing your search above and press return to search.

….जब सिंहदेव पहुंचे सीएम हाउस….मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन कर रहे सिंहदेव को जोड़े हाथ… साथ वाली सीट पर बैठाया 

….जब सिंहदेव पहुंचे सीएम हाउस….मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन कर रहे सिंहदेव को जोड़े हाथ… साथ वाली सीट पर बैठाया 
X
By NPG News

रायपुर 6 सितंबर 2021। ढ़ाई-ढ़ाई साल की तल्खी के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय बाद एक अच्छी तस्वीर दिखी। तस्वीर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव साथ-साथ बैठे मुस्कुरा रहे थे और सामने तीजा त्योहार का कार्यक्रम चल रहा था। दरअसल आज मुख्यमंत्री निवास में पोला-तीजा का त्योहार पारंपरिक अंदाज में मनाया रहा है। सीएम हाउस में आयोजित तीजा त्योहार में शिरकत करने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंच गये। दोपहर बाद करीब 12.35 में टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री निवास में बने मंच पर अपने चिर परीचित अंदाज में सभी को अभिवादन करते हुए जैसे ही वो मुख्यमंत्री के करीब पहुंचे, तो सीएम भूपेश बघेल ने भी उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने खुद ही सिंहदेव को बोलकर अपने करीब बुलाया और साथ वाली सीट पर बैठने को कहा, इससे पहले तक मुख्यमंत्री के बगल में कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा बैठी हुई थी, लेकिन सिंहदेव के लिए उन्होंने भी अपना सीट थोड़ी खिसकायी, जिसके बाद सिंहदेव और भूपेश बघेल साथ-साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। सिंहदेव के साथ आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी पहुंचे थे, उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सिंहदेव कई बार बातचीत के दौरान हंसते और मुस्कुराते हुए भी नजर आये। पिछले कई दिनों से राजनीतिक घटनाक्रम से दूर चल रहे हैं मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।

दरअसल आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार पोला-तीजा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दिल्ली से कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रायपुर पहुंची हुई है। सुप्रीया श्रीनेत, रागनी नायक और अलका लांबा, राधिका भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रही।

Next Story