Begin typing your search above and press return to search.

जब मंत्री शिव डहरिया ने विधायक रंजना से कहा “तैं गोबर बेचे जा.. नई लेही तो फ़ोन करबे तो..”

जब मंत्री शिव डहरिया ने विधायक रंजना से कहा “तैं गोबर बेचे जा.. नई लेही तो फ़ोन करबे तो..”
X
By NPG News

रायपुर,3 मार्च 2021। बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा की महिला विधायक रंजना को गोबर बेचने जाने और यदि कोई तकलीफ़ हो तो तत्काल फ़ोन करने की सलाह दी है।
दरअसल संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा बजट प्रस्ताव के पक्ष में बोल रही थीं और उन्होंने गोबर योजना का ज़िक्र करते हुए उसकी तारीफ़ की.. तभी भाजपा की महिला विधायक रंजना साहू ने कहा
“गोबर ख़रीदी बंद हो रही है.. धमतरी में बंद हो गई है.. अधिकारियों को फ़ोन कर के मना किया गया है कि वे गोबर ना ख़रीदें”
इस पर विधायक संगीता सिन्हा ने सदस्य रंजना साहू की बात को ख़ारिज किया। तभी मंत्री शिव डहरिया ने पूछा –
“कहाँ गोबर नई खरीदात हे”
सदस्य रंजना साहू ने जवाब दिया –
“धमतरी में”
छूटते ही मंत्री शिव डहरिया ने कहा
“तैं गोबर बेचे जा.. नई लेही तो फ़ोन करबे तो..”

Next Story