
नईदिल्ली 7 जनवरी 2019। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्म ‘तानाजी:द अनसंग वॉरियर’ का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन दोनों कलाकार के अलावा अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ‘तानाजी:द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन और काजोल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में ये दोनों कलाकार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां कपिल ने अजय को एक पुराना किस्सा बताया है।
अजय देवगन और काजोल ने द कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर काफी मस्ती की। खास बात ये है कि अजय देवगन से पहले अभिनेत्री काजोल मशहूर फिल्ममेकर और अपने करीबी दोस्त करण जौहर के साथ कपिल के शो में आ चुकी हैं। शो में आकर कपिल ने करण से काफी मेजदार सवाल किए थे। कपिल ने उनसे पूछा था कि ‘सुना है आप काजोल के पति अजय देवगन को जीजू कहते हैं।’ इस सवाल का जवाब देते हुए करण जौहर ने तब कहा था, ‘अभी तक तो नहीं कहता हूं लेकिन अब ये अच्छा आइडिया है अब मैं उन्हें कल सुबह ही मैसेज करूंगा ‘अजय जीजू।’
अब जब अजय देवगन और काजोल द कपिल शर्मा शो में पहुंचे तो कपिल शर्मा ने करण जौहर का यही पुराना वीडियो क्लिप दिखाया और पूछा कि क्या करण जौहर ने आपको जीजू कहना शुरू किया ? कपिल के इस सवाल पर अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा ‘लेकिन ये टेक्निकली थोड़ा गड़बड़ हो जाएगा। ‘ ये सुनते ही काजोल ने अजय को चुप रहने का इशारा किया लेकिन कपिल शर्मा ने कहा, ‘मतलब.. कैसे??’ इस पर अजय बोले, ‘मतलब साली आधी घरवाली होती है न और ये..’ ये सुनते ही वहां बैठे दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे।
