Begin typing your search above and press return to search.

…जब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने हेल्थ वर्करों को लगाया सीधे कॉल…… पूछा- वैक्सीन लगाने के बाद क्या अभी तक कोई दिक्कत हुई ?….जवाब में आयी ये अच्छी बात…

…जब स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने हेल्थ वर्करों को लगाया सीधे कॉल…… पूछा- वैक्सीन लगाने के बाद क्या अभी तक कोई दिक्कत हुई ?….जवाब में आयी ये अच्छी बात…
X
By NPG News

रायपुर 18 जनवरी 2021। कोरोना वैक्सीनेशन छत्तीसगढ़ में भी चल रहा है। अभी तक प्रदेश में कहीं से भी किसी वैक्सीन लेने वाले में साइड इफेक्ट की खबर नहीं है। कोरोना के सुरक्षित और असुरक्षित होने को लेकर चल रही बहस के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अलग-अलग स्वास्थ्यकर्मियों को फोन कर वैक्सीन लेने के बाद उनका अनुभव जाना। खुद ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने फोन कॉल किया और उनसे वैक्सीन के बाद हुई किसी भी तरह की परेशानी को लेकर जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने जगदलपुर के जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ दीपिका ठाकुर, रेडियोग्राफर कु.आकृति वाजपेयी, नर्सिंग स्टाफ लक्ष्मी तांडिया, मैट्रन तनुजा पात्रा और स्टाफ नर्स कु.लक्ष्मी मंडावी से फोन पर बात की। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर उनसे चर्चा की। अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हे बताया कि टीका लगने के पश्चात उन्हे कोई तकलीफ नहीं हुई। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि टीका लगने के बाद इंजेक्शन साईट में कुछ समय के लिये दर्द की शिकायत रही। अन्य कोई तकलीफ कर्मचारियो को टीकाकरण के दौरान नहीं हुई।

साथ ही टीकाकरण के दौरान कर्मचारियो में किसी प्रकार का डर नहीं देखा गया। उक्त संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल जगदलपुर से भी चर्चा की गयी जिसमे उन्होने बताया कि अभी तक अस्पताल मे टीकाकरण के एड्वर्स रिएक्शन का कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है एवं सभी टीकाकरण से लाभान्वित स्टाफ एवं चिकित्सक अपनी ड्यूटी कर रहे है और ओपीडी एवं आपरेशन सामान्य की तरह संचालित किये जा रहे है।

Next Story