…जब मिठाई की दुकान पर राज्यपाल अनुसूईया उईके पहुंची…… रसमलाई और समोसे का लिया जायका… बोली मैं तो दोबारा आऊंगी

रायपुर 10 दिसंबर 2020। …आज राज्यपाल अनुसूईया उईके राजधानी के मशहूर मिठाई की दुकान मधु स्वीट्स में समोसे और मिठाई का जायका लेने पहुंची। रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर के बुलावे पर पहुंची राज्यपाल ने पहले रसमलाई का स्वाद लिया और फिर समोसे का भी जायका चखा।
इधर राजधानी की मशहूर मिठाई की दुकान पर राज्यपाल को देख मौजूद लोग भी हैरान रह गये। दरअसल राज्यपाल का यहां कोई कार्यक्रम नहीं था, बल्कि वो खास तौर पर मिठाई और समोसे का स्वाद लेने के लिए ही यहां पहुंची थी।
विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस बारे में कहा कि राज्यपाल अनुसूईया उईके से पहले वो त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को भी यहां बुलाकर समोसा खिला चुके हैं। राज्यपाल बैस भी यहां के समोसा के मुरीद हुए थे, जिसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल को भी यहां आमंत्रित किया है। राज्यपाल अनुसूईया उईके को भी यहां का जायका खूब पसंद आया और उन्होंने यहां दोबारा आने की बात भी कही।
इस दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज के अलावे पार्षद अमितेश भारद्वाज, अनवर हुसैन, तेज प्रकाश और मनोज राठी सहित कई और लोग मौजूद थे।
