Begin typing your search above and press return to search.

जब धोनी ने चलाया ट्रैक्टर, CSK ने शेयर किया VIDEO…

जब धोनी ने चलाया ट्रैक्टर, CSK ने शेयर किया VIDEO…
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 जून 2020। लॉकडाउन में अक्सर अपनी बेटी जीवा के साथ दिखाई देने वाले धोनी अब एक नए अवतार में दिखाई दिए हैं जहां बाइक्स और कारों के शौकीन धोनी देशी स्टाइल में ट्रैक्टर दौड़ाते नजर आए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी ट्रैक्टर चला रहे हैं। सीएसके ने सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘थाला (कप्तान) धोनी अपने इस नए बीस्ट पर सवार होकर राजा (इलैया राजा) से मिले।’

ट्रैक्टर चलाने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शख्स मौजूद हैं, जो उन्हें ट्रैक्टर के फंक्शन के बारे में माही को समझा रहे हैं। साथ ही धोनी को गियर और बाकी फंक्शन के बारे में बता रहे हैं। धोनी ने जैसे ही ट्रैक्टर भगाया तो वह शख्स घबरा गया और ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

Next Story