Begin typing your search above and press return to search.

CS आरपी मंडल जब अपने स्कूली शिक्षक को 75वें जन्मदिन की बधाई देने बिलासपुर पहुंच गए

CS आरपी मंडल जब अपने स्कूली शिक्षक को 75वें जन्मदिन की बधाई देने बिलासपुर पहुंच गए
X
By NPG News

बिलासपुर, 27 सितंबर 2020। अपने शिक्षक एम जी मजूमदार के 75 वे जन्मदिन के लिये राज्य के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने अपने शासकीय कार्यो की व्यस्तता के बाद समय निकाल कर उन्हें शुभकामनाएं देने कल अचानक बिलासपुर पहुंच गए

मजूमदार सर के सबसे प्रिय शिष्य के रूप मंडल को आज भी उनके गुरुजी याद कर भाव विभोर हो जाते है।
शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 1976 के बेच से पढ़ कर निकले आर पी मंडल प्रदेश के सबसे उच्च पद पर आसीन होने के बाद भी अपने गुरुजनों के सम्मान को ध्यान में रख कर हमेशा बिलासपुर आने पर अपने शिक्षको से मिलने अवश्य जाते है।
जन्म दिन के अवसर पर मंडल ने अपने गुरुजन को शाल पहना कर, केक काट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Story