Begin typing your search above and press return to search.

जब CM भूपेश फसल देखने अपने खेत पहुंच गए…लहलहाते धान को देखकर खिल उठा मुख्यमंत्री का चेहरा, ट्वीट कर शेयर की फ़ोटो

जब CM भूपेश फसल देखने अपने खेत पहुंच गए…लहलहाते धान को देखकर खिल उठा मुख्यमंत्री का चेहरा, ट्वीट कर शेयर की फ़ोटो
X
By NPG News

NPG.NEWS

रायपुर, 26 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश मूलत: किसान हैं और प्रदेश के मुखिया बनने के बाद भी वे खेतों के प्रति अपना मोह नहीं छोड़ पाए हैं….मौका मिलते ही कल एक बार फिर वे अपने खेतों में जा पहुंचे। दुर्ग जिले के कुरुदडीह गांव के खेत पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान से लहलहाते खेतों का जायजा लिया। भूपेश बघेल के खेतों में धान की रोपाई का काम हो चुका है। उन्होंने खाद-पानी की व्यवस्था को लेकर भी पूरी जानकारी ली। उनके साथ उनके बेटे चैतन्य भी थे। उन्होंने गांव के पुराने साथियों और सहकर्मियों के साथ भी खूब बातें की। इसके बाद वे अपने घर गए, जहां लोगों से मुलाकात की। खेतों से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर में एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने 60 के दशक में गांव को सिंचित करने का ‌बीड़ा‌ उठाया था। गांव के युवाओं‌ को ट्रैक्टर चलाने, बिजली के उपकरण बनाने तक की ट्रेनिंग दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके चारों सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, प्रदीप शर्मा और राजेश तिवारी के अलावा CMDC के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नान के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी मौजूद थे।

Next Story