Begin typing your search above and press return to search.

…जब बृजमोहन के बयान पर CM ने ली चुटकी…..“ये स्काय वाक ल काबर बनाए गे हे, मोला आज तक समझ नई आइस”

…जब बृजमोहन के बयान पर CM ने ली चुटकी…..“ये स्काय वाक ल काबर बनाए गे हे, मोला आज तक समझ नई आइस”
X
By NPG News

रायपुर 20 अगस्त 2021। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बस स्टैंड के उदघाटन के बाद स्काई वाक को लेकर भी जल्द निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को कहा…तो CM भूपेश बघेल ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगायी, उन्होंने कहा “ये स्काय वाक ल काबर बनाए गे हे मोला आज तक समझ नई आइस”। दरअअसल आज मुख्यमंत्री भाटागांव के नये बस स्टैंड का उदघाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्काय वाक और एकस्प्रेस वे जैसे प्रोजेक्ट अटके हैं, इस पर जल्द फैसला लेना चाहिये। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि…

“आप शारदा चौक से तात्यापारा की रोड को चौड़ा करने के लिए लोन दिलवा दें तो अच्छा होगा। मेरा कहना है कि पुराने बस स्टैंड को भी इस्तेमाल के लिए रखना चाहिए। अब मैं कहूंगा तो आप कहेंगे कि आपके कार्यकाल का काम है मगर स्काय वॉक और एक्सप्रेस वे जैसे प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। इस पर जल्द फैसला करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो”

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए बातें कही थी, लिहाजा मुख्यमंत्री ने भी बृजमोहन अग्रवाल को जवाब देने में वक्त नहीं लगाया। संबोधन के लिए उठे मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री और उनकी सरकार पर खूब तंज कसा…मुख्यमंत्री ने कहा कि ….

“ये स्काय वाक ल काबर बनाए गे हे मोला आज तक समझ नई आइस”

उधर मुख्यमंत्री ने तंज कसा तो कार्यक्रम में ठहाका गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काइवाक बनाया क्यों गया बस ये बता दीजिये, उसके बाद हमलोग फैसला कर लेंगे। वहां कोर्ट है अस्पताल है, इमरजेंसी में तो वहां लोग गाड़ी से जायेंगे, लेकिन गाड़ी चलने लायक स्काइ वाक है ही नहीं। मोनो रेल चलाने के लिए भी इंजीनियर्स ने इनकार कर दिया, क्योंकि ये सिर्फ पैदल चलने लायक ही मजबूत है।

बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान सड़क के निर्माण को लेकर जो बातें कही, उसका जवाब देते हुए कहा कि 15 साल में जो काम आप नहीं कर पाये, वो तीन साल में हमसे करने बोल रहे हैं। वहीं स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्हें इंग्लिश मीडियम स्कूल के तौर पर स्कूलों को बदला गया है, वहीं पूर्व की भांति हिंदी स्कूलों का भी संचालन होगा। वहीं शहर के कुछ और स्कूल अंग्रेजी स्कूल के रूप में परिवर्तित होंगे।

Next Story