Begin typing your search above and press return to search.

WhatsApp- फेसबुक समेत कई सोशल साइट्स का सर्वर रहा कई घंटे डाउन, यूजर्स को हुई भारी परेशानी….

WhatsApp- फेसबुक समेत कई सोशल साइट्स का सर्वर रहा कई घंटे डाउन, यूजर्स को हुई भारी परेशानी….
X
By NPG News

नई दिल्ली 4 अक्टूबर 2021. दुनियाभर के कई देशों में फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक कई घंटे डाउन हो गया. सोमवार रात करीब 9 बजे आई इस तकनीकी खराबी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इंटरनेट ठप होने की वजह से कई कंपनियों में कामकाज थम गया. तो वहीं सोशल मीडिया पर #WhatsAppDown और #FacebookDown ट्रेंड करने लगा.

डेस्कटॉप और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं। एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म पर ये दिक्कत आई। डाउन डिटेक्टर (DownDetector) पर कई लोगों ने वाट्सएप के काम नहीं करने की शिकायत की। इंस्टाग्राम के साथ भी यही समस्या आई। इसके चलते यूजर्स को मुश्किलें आ रही हैं।

फेसबुक ओपन करने पर बफरिंग हो रहा था, जबकि इंस्टाग्राम पर रीफ्रेश करने पर ‘कुड नॉट रीफ्रेश फीड’ का मेसेज आ रहा है. इसको लेकर ट्विटर पर #instagramdown, #facebook और #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

फेसबुक ने कहा- हमें पता है कि आपको परेशानी हो रही है. हम इस तुरंत फिक्स करके आपको जानकारी देते हैं.

इंस्टाग्राम का बयान…

इंस्टाग्राम और हमारे दोस्तों को थोड़ी परेशानी हो रही है. हमें कुछ समय दीजिए, हम तुरंत ठीक करते हैं.

व्हाट्सएप का बयान…

व्हाट्सएप पर कई लोगों को परेशानी हो रही है. हमें कुछ समय दें. हम इसे तुरंत ठीक करते हैं

Next Story