Begin typing your search above and press return to search.

5 राशियों के लिए बुधवार का दिन रहेगा शुभ, ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा पूरा साथ… जानें अन्य का हाल

5 राशियों के लिए बुधवार का दिन रहेगा शुभ, ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा पूरा साथ… जानें अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 9 जून 2021। आज हम आपको बुधवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है…

मेष राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम थोड़ी धीमी गति से होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है, बहस करने से बचें। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। आपको खूब तरक्की मिलेगी। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। वह अपने उपर ज्यादा ध्यान देंगी।

वृष राशि
आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं किसी पुराने मित्र से बात कर के आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको जरूर मिलेगा। पहले से की हुई मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपको पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। करियर में और आगे बढ़ेंगे, साथ ही कई नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे। शाम को बच्चे पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगें, जिससे उन्हे अच्छ लगेगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में दोस्त या रिश्तेदार मददगार साबित होंगे। आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होगा। परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। बाहर का खाने से बचें।

धनु राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी पर विश्वास बनाये रखें ,दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए, इससे आपको फायदा भी हो सकता है। शाम का समय दोस्तों या भाईयों के साथ बीतेगा।

मकर राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।

कुंभ राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहें है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें।

मीन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

Next Story