Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, धन लाभ होने के संकेत….वहीँ इन राशि वालों का हो सकता है किसी से विवाद

बुधवार राशिफल: इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, धन लाभ होने के संकेत….वहीँ इन राशि वालों का हो सकता है किसी से विवाद
X
By NPG News

रायपुर 22 सितम्बर 2021. बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन द्वितिया तिथि पर मृत हुए परिजनों का श्राद्ध व तर्पण किया जाएगा। महाभारत के अनुसार, इस तिथि पर श्राद्ध करने से घर में कन्या का जन्म होता है। बुधवार को रेवती नक्षत्र में सूर्योदय होगा, जो दिन भर रहेगा। बुधवार को रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती हैं। जिसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी पड़ेगी। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का बहुत सहयोग मिलेगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ मदद मिलेगी, जो आपके काम को आसान बनाएगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ रुकावटों व अड़चनों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके शत्रु आपके सामने कुछ नई अड़चनें खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें आप अपने सीनियर्स व किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से हटाने में लगे रहेंगे। यदि आज किसी की भूमि व भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके महत्वपूर्ण कागजात स्वाधीनता से जांच लें। आज आपको अपने परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो आज आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। यदि पहले आपकी कोई प्रिय व महत्वपूर्ण वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपने माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने पर भी कुछ धन व्यय दिया करेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कभी धूप कभी छांव जैसा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लें। आज परिवार के छोटे बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है।आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।

कन्या राशि

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव भी लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे इससे लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

तुला राशि

आज कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। जिससे आपको बड़ा धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ कोई समस्या शेयर करेंगे जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कोई जरूरत का सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी चीजों का खास ख्याल रखें। आज आपको तली-भुनी चीजें को खाने से बचना चाहिए। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

धनु राशि

आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपके जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां दूर होगी। कारोबारियों को नया इन्वेस्टर मिलेगा। जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा। बच्चे आज पिता से किसी चीज की जिद कर सकते हैं।

मकर राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर है उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से लाभ होगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी लेकिन यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान जरूर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। घर की आर्थिक समस्या खत्म होगी।

मीन राशि

आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया स्त्रोत मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मन पसंद जगह पर ट्रान्सफर होने के योग बन रहे हैं। आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।

Next Story