पिस्ता के अधिक मात्रा में सेवन से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। इसलिए ब्लड शुगर के मरीज इसका सेवन डाॅक्टर के परामर्श पर करें।
पिस्ता में कुछ मात्रा में ऑक्सालेट होते हैं।जिसके कारण कुछ लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से किडनी डैमेज भी हो सकती है।
पिस्ता में अधिक फाइबर पाया जाता है। इसे आवश्यकता से अधिक खा लेने पर आपको ब्लोटिंग, गैस, लूज़ मोशन या अन्य पेट की परेशानी हो सकती है।
साॅल्टेड पिस्ता में नमक की अधिकता होती है जिसके कारण यह हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए नुकसानदायक है।
कुछ लोगों को पिस्ता के अधिक सेवन से स्किन एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।साथ ही अनियमित दिल की धड़कन, मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
पिस्ता के ज्यादा मात्रा में सेवन से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। जिनको फेफड़ों से जुड़ी समस्या पहले से हो, उन्हें पिस्ता नहीं खाना चाहिए।
पिस्ता में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिये अधिक मात्रा में पिस्ता खाने से पैरों में सूजन हो सकती है। आपको चलने-फिरने में भी तकलीफ़ का सामना करना पड़ सकता है।
गर्मियों में पिस्ता का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।