आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि मुक्ति और अभिरा को यूं बात करते हुए मायरा देख लेती है और वो फिर दर्द में तड़प जाती है.
इसके बाद वह सीधे प्रिंसिपल ऑफिस में जाकर अपने पापा से बात करती है और तब अरमान को एहसास होता है कि अभिरा का प्यार ना मिलने की वजह से वह मुक्ति से लड़ गई और मायरा फोन कट कर देती है.
इस मौके पर अरमान पर कार खड़ी करके फोन पर बात करता है और तभी अरमान अभिरा को देख लेता है और उससे मिलने के लिए आगे बढ़ता है और तभी उसे सारी पुरानी बातें याद आ जाती हैं और जाने से रुक जाता है.
अभिरा ऑटो पकड़कर चली जाती है और उसके दुपट्टा उड़कर अरमान की कार में चला जाता है, लेकिन अरमान गुस्से में उसे फेंक देता है.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को देखने के बाद सीधा ऑफिस जाता है और वहां पर मेहर के साथ काम में लग जाता है और उसे गैराज ऑनर अभिरा से मीटिंग के बारे में बताता है.
दूसरी तरफ अभिरा भी घर पर मीटिंग का सोचती है और तभी वह मायरा को याद करती है और उसकी फोटोज देखने लग जाती है.
लेकिन कम्यूटर खराब हो जाता है, जिसके बाद वह अरमान को खूब कोसती है. अरमान भी ऑफिस में ही सोता है और उसे अभिरा का एहसास होता है और वह उठ जाता है.
इसके बाद अरमान आधी रात को वो दुपट्टा तलाश करने निकल जाता है, जो उसने सड़क पर फेंका था और वो उसे एक पेड़ में अटका मिलता है.