टीवी सीरियल में आज देखेंगे कि मुक्ति जब अपने रूम में एंट्री करती है तो वो मायरा को देख हैरान रह जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि दोनों का बेड भी एक ही होनों वाला है.
इस दौरान मुक्ति को मायरा का नाम सुन पुरानी बातें याद आने लगती है, जिसे वो इग्नोर करती है और अपनी क्लास में चली जाती है.
शो में आगे देखेंगे कि मायरा और मुक्ति घर पर नहीं हैं. ऐसे में अरमान और अभिरा भी फैसला लेते हैं कि वो घर नहीं जाएंगे.
तान्या और काजल के बीच लड़ाई हो जाती है. जिसके चलते फिर एक बार पोद्दार हॉउस में जमकर भौकाल मच जनता है.
दूसरी तरफ अरमान ऑफिस के काम में लगा हुआ होता है. इस दौरान वो कृष की एक गलती को पकड़ लेता है.
सीरियल में आगे देखेंगे कि अभिरा भी गैराज में काम करने में लगी होती है. हॉस्टल में हेल्दी खाना देखकर मुक्ति और मायरा दोनों का मुंह बन जाता है.
शो में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान चुपके से मायरा से मिलने के लिए हॉस्टल में जाता है.
इस दौरान अभिरा भी वहां पहुंच जाती है. अरमान फ्यूज उड़ा देता है, ऐसे में दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाते हैं. हालांकि, बाद में अरमान वहां से चला जाता है.