ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में संजय को पता चल जाएगा कि अरमान और अभिरा, रूही रोहित के साथ मिलकर कुछ खिचड़ी पका रहे हैं.

संजय अभिरा और अरमान क बातें सुनेगा. इस दौरा संजय को पता चलेगा कि रूही और रोहित परिवार को बेवकूफ बना रहे हैं.
अभिरा और अरमान को फंसाने के लिए संजय ये बात कावेरी को बताएगा.
हालांकि कावेरी इस फैसले में अपने बच्चों का ही साथ देने का फैसला करेगी.
परिवार के लोग गणगौर का जश्न मनाएंगे. इस दौरान अरमान और रोहित एक हादसे का शिकार हो जाएंगे.
इस हादसे में रोहित बुरी तरह से घायल हो जाएगा.
अरमान के सामने रोहित की सर्जरी होगी. हालांकि सर्जरी के बाद भी डॉक्टर्स रोहित को बचा नहीं पाएंगे.
मरने से पहले रोहित अरमान को रूही की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला करेगा. ऐसा कहते ही रोहित की जान चली जाएगी.
रोहित के मरने के बाद अभिरा और अरमान रूही की देखभाल करेंगे.
हालांकि रूही ऐन मौके पर अरमान और अभिरा को बच्चा देने से मना कर देगी.