ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में रोहित और अरमान का एक्सीडेंट होने वाला है. इस हादसे में रोहित बुरी तरह से घायल होने वाला है.

रोहित की मौत हो जाएगी, ये बात जानकर रूही टूटकर बुरी तरह बिखर जाएगी.
रोहित की मौत के बाद रूही अपनी जान देने की कोशिश करेगी.
रूही अपनी जान देने के लिए पहाड़ी पर चढ़ जाएगी. रही की ये हालत देखकर अभिरा घबरा जाएगी.
अरमान सही समय पर आकर रूही की जान बचा लगा. रूही अरमान से लिपट लिपटकर खूब रोने वाली है. इस हादसे के बाद रूही अपने होश खो देगी.
रूही होश खोते ही अरमान को अपना पति मानना शुरू कर देगी. रूही की ये हरकत अभिरा पर बहुत भारी पड़ने वाली है.
अभिरा अरमान को रूही से अलग करने की कोशिश करेगी.
इस दौरान अरमान अभिरा को याद दिलाएगा कि रोहित रूही की जिम्मेदारी उसको देकर गया है.
रूही की वजह से अरमान और अभिरा के बीच भी दूरी बढ़ने वाली है. रूही भी अभिरा को अपना बच्चा देने से साफ इनकार कर देगी.