टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान आखिरकार सरोगेसी के लिए तैयार हो जाएगा. मंदिर में अभिरा, रोहित और रूही के साथ होगी और वह सरोगेसी के लिए मना कर देगी.
तभी अरमान आएगा और कहेगा कि वह इसके लिए तैयार है और इसके बाद अभिरा, रोहित और रूही बेहद ही खुश हो जाएंगे.
शो में देखने को मिलेगा कि अरमान, अभिरा, रोहित और रूही एक कॉन्ट्रैक्ट पेपर साइन करेंगे.
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि संजय काम से रूही और रोहित के कमरे में आएगा और वह वहां पर सरोगेसी के कॉन्ट्रैक्ट पेपर देख लेगा.
हालांकि जैसे ही वह अंदर पढ़ने की कोशिश करेगा तो तुरंत रोहित आ जाएगा और उससे पेपर छीन लेगा.
इसके बाद संजय को रोहित और रूही पर शक हो जाएगा और वह यह बात जाकर कावेरी पोद्दार को बता देगा. हालांकि कावेरी कहेगी कि उसे संजय पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है और वह खुद ब खुद सारी चीजें देख लेगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा रूही को फोन करके बताएंगे कि उन्हें आईवीएफ के लिए कल की डेट मिली है और यह बात दादी सा सुन लेगी.
शो में देखने को मिलेगा कि दादी सा फंक्शन के बहाने से रूही को अपने साथ ले जाएगी, उधर अस्पताल में अरमान, अभिरा और रोहित इस बात को लेकर टेंशन में होंगे कि आखिर रूही कहां गई.
इसी बीच रूही अपनी दोस्त के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर दक्ष के साथ अस्पताल पहुंचेगी और सरोगेसी के लिए तैयार हो जाएगी और यहीं पर एपिसोड खत्म हो जाएगा.