टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही का आईवीएफ हो जाएगा और डॉक्टर थोड़े दिन बाद अरमान, अभिरा, रूही और रोहित को दोबारा अस्पताल आने के लिए कहेगी.
हालांकि अभिरा और रूही अपनी सरोगेसी के पेपर्स को अस्पताल में ही भूलकर बाहर निकल जाएंगे, जिसके बाद डॉक्टर स्वर्णा को वह पेपर पकड़ा देगी.
स्वर्णा यह बात जानकर हैरान रह जाएगी कि रूही अभिरा के लिए सेरोगेट मदर बनी है.
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि स्वर्णा अस्पताल से बाहर निकलेगी तो उसे अभिरा मिल जाएगी.
जिसके बाद वह अभिरा को चेतावनी देते हुए कहेगी कि रूही को उसने पाल पोसकर बड़ा किया है और वह जानती है कि रूही समय आने पर ये बच्चा उसे नहीं देगी.
वह कहेगी कि इंसान की फितरत और किस्मत कभी नहीं बदलती है और अभिरा ने रूही पर भरोसा करके सबसे बड़ी गलती कर दी है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कावेरी पोद्दार रोहित और रूही का पीछा करेगी.
इस दौरान वह देखेगी कि रूही अरमान और अभिरा को कोई पेपर्स दे रही है, जिसके बाद कावेरी भड़क जाएगी और रूही से वह पेपर छीन लेगी और पूछेगी कि तुम चारों आखिर क्या छुपा रहे हो?
लेकिन जैसे ही कावेरी वो पेपर पढ़ने वाली होगी तभी रूही उसके हाथों से उन्हें छीन लेगी और झूठ बोलेगी कि रोहित ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी अरमान और अभिरा को देने का फैसला किया है.
यह बात सुनकर कावेरी भड़क जाएगी, जिसके बाद रोहित दादी-सा को खूब खरी-खोटी सुनाएगा, हालांकि कावेरी को यह बात पता नहीं चल पाएगी कि रूही सेरोगेट मदर बनी है.
Explore