टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में रूही को अस्पताल लाया जाएगा और जैसे ही अभिरा अरमान उससे मिलने लगेंगे तो संजय बसंल उन्हें रोक देंगे और तमाशा करेंगे. तब मनीष गोयनका आगे आएगा और वह पोद्दार परिवार की बेइज्जती करेगा. इस दौरान बहस होती है.

शो में आगे दिखाया जाएगा कि शोर से दक्ष रोने लगता है और अभिरा उसे संभालती है. बड़ी मां अभिरा को समझाती है कि कैसे सेरोगेसी का सच आने पर पोद्दार तमाशा कर देंगे.
तभी रास्ते में चारू को कियारा मिल जाती है और वह उसे रूही के अस्पताल में भर्ती करने की बात बताती है और दोनों निकल जाते हैं.
आगे दिखाया जाएगा कि अस्पताल में सभी लोग रूही की तबीयत खराब के लिए परेशान होंगे. तभी रूही को होश आएगा और वह अभिरा को रूम में बुलाएगी, लेकिन विद्या चली जाएगी. तब डॉक्टर विद्या को रूही की प्रेग्नेंसी के बारे में बता देंगे.
रूही और रोहित इस वजह से डर जाएंगे, लेकिन विद्या खुशी में सबको बताती है कि रूही प्रेग्नेंट है और ये सुनकर सब झूम जाते हैं और रूही को बधाई देते हैं, लेकिन अरमान को बुरा फील होता है कि वह सबको सेरोगेसी का सच नहीं बता पा रहा.
शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा रूही से मिलती है और तभी बड़ी मां भी रूही से मिलते हुए कान में उसे चेतावनी देती है कि वह सेरोगेसी के फैसले से पीछे न हटे.
दूसरी तरफ अरमान अभिरा से बहस करता है कि उसे सेरोगेसी का सच सबको बता देना चाहिए, लेकिन अभिरा नहीं मानती.
इसके बाद अरमान रूही का बिल भरता है तो वहां पर भी दोनों की बहस होती है और फिर रूही आकर सबको बताती है कि वह डिलीवरी के बाद ही सेरोगेसी का सच बताएंगे. अभिरा मान जाती है और किसी के सामने सच ना आने का फैसला करती है. अरमान-रोहित राजी नहीं होते.
इस मौके पर मनीष गोयनका वहां आ जाता है लेकिन वह कुछ नहीं सुनता. हालांकि, वह चारों को साथ देखकर काफी खुश होता है. अब शो में दिखाया जाएगा कि कैसे अभिरा और अरमान बच्चे से जुड़ी रस्में करेंगे.