टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" (YRKKH 20 Feb 2026) में देखेंगे कि मायरा अरमान को मुक्ति से हुई लड़ाई के बारे में बताती है. दूसरी तरफ मुक्ति भी अभिरा को मायरा से हुई लड़ाई के बारे में बताती है.
इस दौरान अभिरा मायरा का नाम सुनकर हैरान रह जाती है. तभी वहां पर मैट्रन आ जाती है और अभिरा बचकर निकल जाती है. इसके बाद अभिरा मायरा की तलाश में निकलता है.
तभी पीछे मायरा आकर उसे टोकती है और अभिरा पकड़े जाने के डर से घर चली जाती है और घर आते ही वह अपने शुभचिंतक को मैसेज करती है.
शो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस का तमाशा खत्म होने के बाद अभिरा का शुभचिंतक उससे मिलता है और वो कोई और नहीं कावेरी पोद्दार होती है.
इस दौरान दोनों ही मुक्ति और मायरा के बारे में बात करती है. दोनों पुरानी बातें करते हैं लेकिन सिर्फ इशारों में... वक्त को दोष देते हैं.
इसके बाद अभिरा को पता चलता है कि मायरा मुक्ति के स्कूल में है और अभिरा सीधा मायरा को देखने स्कूल पहुंच जाती है और उसे तलाश करती है.
इसके बाद वह हर बच्चे को देखती है और तभी उसे मायरा दूर से ही दिख जाती है. वह दूर से ही उस पर ढेर सारा प्यार लुटाती है और खूब रोती है.
टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि मायरा की बार बार बलाए लेती है. अभिरा मायरा को देखकर अपनी खुशी रोक नहीं पाती.