आज टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने के लिए मिलेगा कि मनीष गोयनका इस बात की वजह से खूब तड़पता है कि उसकी बेटी अक्षरा मार गई है।

वह बुरी हालत में घर पहुंचता है और वहां पर इसकी हालत बिगड़ जाती है। इसे हार्ट अटैक आने वाला होता है तभी वहां पर सुरेखा और स्वर्ण पहुंच जाती है
और मनीषा की हालत देख कर घबरा जाती है। दूसरी तरफ अभिरा और रूही की बहस होती है और फिर अभिरा को घबराहट होने लगती है
और वह अरमान के साथ मनीष गोयनका के घर चली जाती है। वहां पर वह मनीष की हालत देखकर घबरा जाती है और वह मनीष को संभालती है।
मनीष अभिरा के आने से ठीक होने लगता है। उसकी तबियत अभिरा के टच से ही ठीक हो जाती है और ये देखकर सब हैरान हो जाते हैं।
मनीष के ठीक होने पर अभिरा और अरमान घर चले जाते हैं।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि पोद्दार हाउस में सब अभिरा के फंक्शन की तारीफ करते हैं तब तक अभिरा और अरमान भी पहुंच जाते है।
इस मौके पर दादी सा अभिरा की तारीफ करती है और अभिरा के हाथ में पर्ची पकड़ा देती है और अभिरा को राजस्थानी मायरा और मामा भात रस्म के लिए बोलती है।
इस दौरान अरमान अभिरा की साइड लेने की कोशिश करता है लेकिन अरमान को चुप करवा दिया जाता है। आखिर में अभिरा भी रस्म के लिए तैयार हो जाती है।