आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, रूही अरमान के साथ डांस प्रैक्टिस करती है और तभी वहां पर अभिरा पहुंच जाती है। इस दौरान मनीषा अभिरा के गाल पर लगी चोट देख लेती है और उसे दवा लगाने के लिए कहती है।
तभी वहां पर शीशा टूट जाता है और दादी सा इसमें भी अभिरा की गलती बता देती है। तब अभिरा भी चुपचाप अपनी गलती मानकर वहां से चली जाती है। दूसरी तरफ विद्या को पता चल जाता है कि माधव गायब है।
वह अपनी सास कावेरी पोद्दार को इसके बारे में बताने जा रही होती है कि संजय उसे रोक देता है और बोलता है कि वह माधव को ढूंढ कर लाएगा। हालांकि, काजल को पता चल जाता है कि माधव का फोन उसके पति के पास है और उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अभिरा मंदिर में जाती है और तभी उसके हाथ में उसका मंगलसूत्र लग जाता है, जिसे वह संभाल कर रखे की बात करती है। तभी रूही को पता चल जाता है कि अभिरा अरमान से प्यार करती है और वह टेंशन में आ जाती है। वह ये बात अपनी बड़ी मां को बताती है। तब बड़ी मां उसे ही समझाने की कोशिश करती है, तो रूही भड़क जाती है।
दूसरी तरफ अरमान अभिरा से बात करने की कोशिश करता है और इसी वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है। दोनों को बहस करते रूही की चाची मां देख लेती है और फिर वह रूही को सुझाव देती है कि उसे अभिरा को जॉब से निकाल देना चाहिए।
इन सबके बाद रस्म के लिए तैयार होते हुए अरमान कृष के सामने अपने मन की बात रखेगा और उसे बताएगा कि वह अभिरा को नहीं भूल पा रहा। वह उसी के साथ रहना चाहता है। ऐसे में कृष अरमान को बातों ही बातों में हिंट दे देता है कि उसे शादी से पहले कुछ करना होगा।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अरमान परिवार की खुशी का चुनाव करेगा। जी हां, प्रोमो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अभिरा, अरमान से बीच सड़क पर खड़े होकर लड़ने लगती है। वह अरमान का कॉलर पकड़ती है और कहती है, ‘पैसे तुमने दिए? अगर पैसे तुमने दिए तो तुमने मुझे नौकरी से क्यों निकाला?’
अरमान कहता है, ‘क्योंकि तुम्हे तकलीफ में देखकर मुझे दर्द होता है अभिरा।’ अभिरा इमोशनल हो जाती है। वह अरमान से पूछती है, ‘तुम्हे दर्द क्यों होता है अरमान?’ अरमान कहता है, ‘क्योंकि मैं…।’ प्रोमो में अरमान यहीं चुप हो जाता है। आगे दिखाया जाता है कि रूही, अभिरा के सामने अरमान से ‘आई लव यू’ कहती है।
अरमान, रूही के ‘आई लव यू’ का जवाब नहीं देता है। ऐसे में रूही एक बार फिर अरमान से ‘आई लव यू’ कहती है, लेकिन अरमान इस बार भी रूही के ‘आई लव यू’ का जवाब नहीं देता है। उसकी नजर सिर्फ अभिरा पर रहती है जो उसे और रूही को साथ देख रोने लगती है।