अभीर को स्कूल भेजकर अभिमन्यु भी अपने लिए नई जॉब की तलाश में लग जाता है और तीनों अपनी नई जिंदगी के सपने सजाते है। अभीर और अभिमन्यु घर आते है और तीनों साथ में काफी मस्ती करते हैं।
अभिमन्यु अपने लिए एक अलग घर लेने की बात करता है तो अक्षरा उसे बोलती है कि तुमने ही कहा था हम एक फैमली है, चाहे रिश्ता हो या ना हो। अभिमन्यु भी उसकी बात मान जाता है और खुश हो जाता है। अभिमन्यु को जॉब मिल जाती है और वो मिठाई लेकर घर आता है और सबको खुशखबरी देता है।
अक्षरा और अभिमन्यु दोनों अपना काम शुरू कर देते हैं और दोनों की सुबह होती है और वो फोन पर बात करना शुरू कर देते है।
अभिमन्यु रसोई से अक्षरा के लिए जूस लेकर आता है और उसे देता है। अभीर अपने स्कूल में टॉप करता है और बोलता है कि उसकी बहन होगी।
अक्षरा को अभीर का लेटर मिलता है जिसमें लिखा है कि वो चाहता है कि अक्षरा-अभिमन्यु शादी कर ले। मगर वो उनको फोर्स नहीं करेगा।
अब आगे एपिसोड में देखना होगा कि अक्षरा से अभीर और अभिमन्यु दोनों दूर हो जाएंगे। वहीं, अक्षरा एक बेटी को जन्म देगी।