टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोज नया ड्रामा होता है। अरमान और अभिरा की जिंदगी में नए नए ट्विस्ट आते रहते हैं जिस वजह से दोनों के बीच और दिक्कतें बड़ जाती हैं। इन दिनों अभिरा और अरमान अलग अलग है।
बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अभिरा विद्या की जान बचाती है और विद्या बदले में अभिरा से वादा लेती है कि वह माधव को खतरनाक मिशन पर नहीं जाने देगी। हालांकि, माधव अभिरा की बात नहीं सुनता और विद्या अभिरा को खरी खोटी सुनाती है। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि संजय अभिरा को बता देता है कि उसे पहला केस अरमान की वजह से मिला है ये सुन कर अभिरा भड़क जाती है।
अरमान अभिरा से बात करने आगे आता है और उसे सब छोड़कर सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहता है। तब अभिरा अरमान को खूब सुनाती है और उस पर दिल तोड़ने का आरोप लगाती है।
वह दुखी होकर अरमान की बाहों में खूब रोती है। तब अरमान सब कुछ ठीक करने का वादा करता है। वहीं पर अभिरा का क्लाइंट भी सा जाता है। इस मौके पर अरमान संजय को अभिरा से दूर रहने की चेतावनी देता है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि दादी सा रूही से मिलती है तब रूही दादी को बताती है कि वह अपना घर कर्ज की वजह से खो सकती है। ये सुनकर दादी सा सीधा अरमान को फोन करती है और रूही की मदद करने के लिए बोलती है।
अरमान दादी सा का फोन आते ही अभिरा को छोड़कर चला जाता है और रूही से मिलता है। दूसरी तरफ अभिरा कोर्ट में जज को रिश्वत देने के आरोप में फंस जाती है और जज अभिरा को कोर्ट से निकाल देता है।
ये सब कुछ दादी सा संजय के साथ मिलकर करती है। दादी सा संजय को अभिरा की बेइज्जती करने के लिए कहती है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अभिरा का बार काउंसिल का लाइसेंस कैंसिल होने वाला है। क्योंकि उस पर जज को घूस देने का आरोप लगा है। अब अभिरा खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करेगी, जबकि अरमान फूफासा का कॉलर पकड़ने वाला है क्योंकि वो जानता है कि ये चाल फूफासा ने अभिरा का करियर बर्बाद करने के लिए की है।