Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 May 2024: टूट जाएगा रूही संग अरमान का रिश्ता, कृष बचाएगा अभिरा की इज्जत...
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हंगामा होगा। अभिरा तैयार होकर अरमान की पार्टी में पहुंचेगी। अरमान के फोन पर एक कॉल आएगा और वह पार्टी से निकल जाएगा।
एक तरफ, अभिरा, अरमान के दोस्तों का मनोरंजन करने के लिए उन्हें जादू दिखाएगी। दूसरी तरफ, दादी-सा, रूही को मनोज के किस्से सुनाएंगी। दादी-सा की बातें सुन-सुनकर रूही बोर हो जाएगी और तभी अरमान के दोस्त उसे अभिरा का फोटो भेजेंगे।
रूही ये जानकर हैरान रह जाएगी कि अरमान की बैचलर पार्टी में डांसर आई है। वह अरमान को कॉल करेगी और तुरंत घर आने का कहेगी।
दादी-सा के सामने अभिरा को नीचा दिखाने के लिए फूफा-सा गंदी चाल चलेंगे। जब रूही कॉल पर अरमान से बात कर रही होगी तब फूफा-सा, दादी-सा को बताएंगे कि अभिरा ने अरमान की पार्टी में लड़की भेजी है।
दादी-सा भड़क जाएंगी और पूरे घर में अभिरा को ढूंढने लगेंगी। वह अभिरा को कॉल करेंगी। हालांकि, कृष, दादी-सा से उनका फोन ले लेगा। वहां अरमान के दोस्त अभिरा के फोन पर आ रहा दादी-सा का कॉल उठा लेंगे और कॉल पर रहते हुए अभिरा के साथ बदतमीजी करेंगे।
कृष बिना वक्त जाया किए अरमान को कॉल करेगा। वह अरमान को बताएगा कि फूफा-सा ने जबरदस्ती अभिरा को उसकी बैचलर पार्टी में भेज दिया है और अंदर उसके दोस्त अभिरा के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
अरमान भागकर पार्टी में जाएगा। जब वह अभिरा के पास पहुंचेगा तब वह देखेगा कि उसके एक दोस्त ने अभिरा को पूल में फेंक दिया है। वह अभिरा को पूल से बाहर निकालेगा। उसे अपना जैकेट देगा और फिर अपने दोस्त को खूब मारेगा।
दोस्त को मारने के बाद अरमान, अभिरा को पौद्दार हाउस लेकर जाएगा। वह अभिरा पर खूब चिल्लाएगा और उसकी बॉस से झगड़ा करने की बात कहेगा। अभिरा उसे रोक देगी। अभिरा कहेगी कि अगर उसने ऐसा किया तो उसकी नौकरी चली जाएगी।