सीरियल में दिखाया जाएगा कि गोयनका हाउस में रूही को अचानक ही भूख लग जाती है और सभी लोग उसकी खातिरदारी में लग जाते हैं.
लेकिन रूही को कुछ पसंद नहीं आता, लेकिन आखिर में रूही नूडल्स को चॉकलेट शेक में मिलकर खाती है.
ये सब देखकर रोहित चला जाता है और तभी रूही अभिरा और अरमान के सामने खुलासा करती है कि वह रोहित को गणगौर पर बता देगी कि उसने एक टाइम पर अभिरा-अरमान की शादी तोड़ने की कोशिश की है. इसके लिए रूही को मना किया जाता है, लेकिन वह नहीं मानती.
दूसरी तरफ विद्या अरमान के घर जाती है और वहां पर शिवानी उसके साथ अच्छे से बात करती है. तब ही विद्या और शिवानी मिलकर अरमान के बच्चे के लिए कंबल बनाते हैं. इस दौरान दोनों काफी इमोशनल होती हैं. दोनों ही अरमान के बचपन की बात करती हैं.
अबीर, चारू और कियारा का लव ट्राईएंगल भी जारी है. चारू अबीर को अपने साथ गणगौर मनाने की बात करती है और अबीर राजी हो जाता है.
इस वजह से वह कियारा को गणगौर की पूजा के लिए मना कर देता है, जिस वजह से कियारा उससे लड़ पड़ती है. इस बीच चारू अपने घर पर सोचती है कि कियारा खुद से ही अबीर संग रिश्ता तोड़ दे.
अब कहानी में अभिरा और अरमान अपने होने वाले बच्चे के लिए एफडी करवाने का फैसला करते हैं. दोनों के पास 60 हजार होते हैं.
तभी शिवानी भी उन्हें अपने पैसे देती है और ये देखकर अरमान और अभिरा इमोशनल हो जाते हैं. तभी वह अरमान को बताती है कि कैसे उसने विद्या के साथ मिलकर कंबल बनाई.
सी बीच, पोद्दार हाउस में कोसर गैंग, अभिरा और अरमान के बच्चे के लिए पालना लाते हैं और रोहित को ये बहुत पसंद आता है. इस दौरान उनके बीच काफी मस्ती होती है.
अगले दिन गणगौर की पूजा के लिए सब मिलते हैं. यहां पर मनीष गोयनका कावेरी पोद्दार को ताने देता है. इस दौरान अभिरा रूही का पूरा ध्यान रखती है. सभी लोग मूर्ति बनाने भी लग जाते हैं. शिवानी पूजा नहीं करती तो अरमान को थोड़ा बुरा लगता है.