Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 June 2023: अक्षरा या अभिमन्यु किसके पास जाएगा अभीर, कोर्ट कस्टडी से होगा बड़ा फैसला...

एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को पैनिक अटैक आएगा। वह अपने बुरे सपने की वजह से परेशान हो जाएगी।
अभीर, अक्षरा को ऐसे देखकर घबरा जाएगा। वह तुरंत अभिमन्यु को फोन करेगा और उसे गोयनका हाउस आने के लिए कहेगा।
अक्षरा की हालत खराब है, ये जानकर अभिमन्यु दौड़ा-भागा गोयनका हाउस पहुंचेगा। कस्टडी केस की सुनवाई से चंद घंटे पहले अभिमन्यु को गोयनका हाउस में देखकर सब हैरान रह जाएंगे।
अभिमन्यु सबसे पूछेगा कि अक्षरा कहां है? लेकिन, कोई भी उसके सवाल का जवाब नहीं देगा। बल्की सभी उसे घर के अंदर जाने से रोकने में बिजी हो जाएंगे।
तभी अभीर आएगा। वह सबको बताएगा कि अक्षरा की तबीयत खराब है और वह जोर-जोर से सांस ले रही है इसलिए उसने ही डॉकमैन को यहां बुलाया है। ये सुनते ही अभिमन्यु और अभिनव दोनों अक्षरा के कमरे की तरफ भागने लगेंगे।
इससे पहले की अभिमन्यु और अभिनव, अक्षरा के कमरे तक पहुंचे, खुद अक्षरा अपने कमरे से बाहर आ जाएगी। वह सबको बताएगी कि वह अब बिल्कुल ठीक है। अक्षरा को ठीक देख अभिमन्यु की सांस में सांस आएगी। वह अभीर से मिलकर कोर्ट जाने के लिए रवाना होने वाला होगा और तभी अक्षरा उसे रोक लेगी।
अक्षरा, अभिनव के साथ अभिमन्यु को भी कमरे में लेकर जाएगी। वह अभिमन्यु से कहेगी, 'मैं नहीं चाहती हूं कि अभीर कोर्ट की प्रोसीडिंग में शामिल हो।' अभिमन्यु, अक्षरा की बात मान जाएगा। वह अक्षरा से बात करने के बाद वहां से कोर्ट के लिए रवाना हो जाएगा।
अक्षरा और अभिनव भी अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचेंगे। एक तरफ, कोर्ट में अक्षरा और अभिमन्यु के वकील अपना-अपना तर्क पेश करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ कायरव. अभीर का ध्यान भटकाने के लिए उसे फिल्म दिखाएगा। इसी तरह, दूसरे दिन भी कोर्ट में बहस होगी और जज के सामने सारे सबूत पेश किए जाएंगे।