आज टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने के लिए मिलेगा कि दादी सा जन्माष्टमी पूजा की तैयारी करती है, लेकिन उससे पहले आल्ता वाली रश्म होती है।

और इस बार आल्ता से कान्हा जी के पैर बनाने का मौका मिलता है और अभिरा अच्छे से बना भी देती है।
तभी घर में एक मासूम बच्ची की एंट्री होती है, जो कान्हा जी का प्रसाद खा लेती है और पकड़े भी थोड़े गंदे कर देती है।
अभिरा जैसे ही प्रसाद को झूठा देखती है, तो हैरान रह जाती है। इस दौरान दादी उसे डांट देती है। रूही ये बात संभाल लेती है और नया प्रसाद लाने का बोलती है।
तभी रूही देखती है कि कान्हा जी के कपड़े भी गंदे हैं। इस मौके पर रूही मनीष गोयनका के लाए हुए कपड़े कान्हा जी पहनाने का फैसला करती है।
अभिरा मौका मिलते ही रूही से पूजा की तैयारी खराब करने पर सवाल करती है तो चाची सा अभिरा को शांत करवा देती है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि दादी सा जैसे ही पूजा शुरू करती है, तो कान्हा जी की जगह एक बच्ची बैठी होती है। सब लोग उसकी भी पूजा करते हैं।
इसके बाद दादी सा उसे हटाने की कोशिश करती है, तो वह रोने लगती है। अरमान उसे शांत करवाता है और घर में रखने के लिए दादी सा को मना लेता है।
तब अभिरा और अरमान को बच्चे की जिम्मेदारी मिलती है। दादी सा दूर से ही तीनों पर नजर रखती है। वो बच्ची अरमान और अभिरा के साथ खूब मस्ती करती है।
और आखिर में अरमान अभिरा को सोने के लिए कह देता है। अरमान बच्ची का ध्यान रखने के चक्कर में पूरी रात नहीं सोता। ये चीज अभिरा सुबह उठकर देखती है और हैरान रह जाती है।