आज टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में आप देखेंगे कि, अभीरा, विद्या को अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने के लिए कहते हैं.

अरमान पोद्दार हाउस अभीरा के साथ छोड़ने का फैसला करता है. अभीरा, विद्या से कहती है कि अरमान उनके बिना जिंदा नहीं रह सकता.
हालांकि वो अपने फैसले को नहीं बदलती. अभीरा, अरमान से विनती करती है कि वो विद्या से बात करें और उन्हें समझाए.
अरमान कहता है उसका फैसला बदलने नहीं वाला है, अभीरा विरोध करती है और कहती है उसे परिवार से अलग नहीं किया जा सकता.
अभीरा कहती है ये परिवार उसका भी है और वो अकेले परिवार छोड़ने का फैसला नहीं ले सकता.
दादी सा विद्या के फैसले से हैरान होती है. वो रिश्तों के अंतिम संस्कार करने के लिए पुजारी को बुलाती है.
वो विद्या को कहती है वो अपने बेटे रोहित के साथ बिहेव नहीं कर सकती जैसा वो अपने सौतेले बेटे अरमान से करती है. वो अरमान और अभीरा को घर छोड़कर जाने से रोकती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा रोहित और रूही को माता-पिता बनने के लिए कहते हैं.
ताकि उनका बच्चा पोद्दार परिवार की विरासत को आगे बढ़ा सकें.
NEXT
Explore