Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान धीरे-धीरे करीब आ रहे हैं। अभिरा की जिंदगी से युवराज का चैप्टर हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया है।
बीते एपिसोड में अरमान सबके सामने अभिरा को मंगलसूत्र पहचाना है, जो रूही को पसंद नहीं आता। इसके बाद अरमान अभिरा को अपनी स्पेशल जगह भी लेकर जाता है।
यहां पर रूही भी पहुंच जाती है। अपकमिंग एपिसोड में अरमान अभिरा से अपने दिल की बात कहेगा। इस वजह से रूही को काफी दुख होगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान अभिरा को थैंक्यू बोलता है क्योंकि उसने अपनी परवाह किए बिना विद्या की जान बचाई है।
वह उसे बताता है कि यह उसकी फेवरेट जगह है, जिस वजह से अभिरा हैरान रह जाती है और बोलती है, 'तुम मुझे यहां क्यों लाओ हो।
तुम वो इंसान हो, जिसने अपनी फैमिली के सामने मारे इंसान लिया है और मैं वो इंसान हूं जो जहां जाती है वहां गड़बड़ करती है।' अरमान का थैंक्यू का चैप्टर खत्म नहीं होता। इसके बाद अभिरा उसे शांत करवा देती है।
इस मौके पर अरमान उस बैंच पर अभिरा का नाम भी लिख देता है। इस मौके पर अभिरा उसे रोकती है, लेकिन वह नहीं रूकता।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि पौद्दार हाउस में कावेरी (दादी सा) संजय के केस की फाइल अपने बेटे मनोज को दे देती है। इस वजह से संजय हैरान रह जाता है। इस मौके पर संजय बोलता है, 'इससे अच्छा तो आप मेरे केस अभिरा को दे दीजिए।
शायद एक-दो जीत भी जाए। मनोज तो ये केस हार जाएगा।' इस पर दादी सा बोलती है, 'मनोज हमारी फर्म की सारे केस हार जाए। वो भी चलेगा मुझे। लेकिन आपने एक खूनी का केस लिया। ये मंजूर नहीं है।' दूसरी तरफ अरमान रूही को भी देख लेता है।
इस मौके पर अरमान अभिरा को बताता है कि कैसे रूही ने उसका साथ दिया और युवराज को पकड़ने में मदद की। इसके बाद अभिरा रूही को थैंक्यू बोलती है और फिर तीनों खुशी खुशी टाइम बिताते हैं।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा, रूही और अरमान तीनों हंसते-हंसते घर आते हैं और सभी लोग तीनों को साथ देखकर हैरान रह जाते हैं। इस मौके पर दादी सा भी पूछती है कि तुम तीनों कैसे एक साथ। वो भी बिना लड़े।
अभिरा दीदा सा का ताना नहीं समझती। इसके बाद सभी लोग घर के डम शनाज खेलते हैं। इस मौके पर दादी सा बोल देती है कि घर में सभी लोग है लेकिन चारू नहीं है। अपकमिगं एपिसोड में दादी सा चाहू की बैंड बजाती हुई नजर आएगी।