ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि पोद्दार परिवार में जोरो-शोरो से शादी की तैयारी चल रही हैं। कावेरी मेहमानों को देने के लिए सोने-चांदी के गिफ्ट फाइनल कर रही हैं।

शादी में कोई कमी न रहे, इसलिए सभी को जिम्मेदारी दे रही है लेकिन तभी अभीरा वहां आती है। अभीरा ने शादी के कार्ड पर अपने माता-पिता का नाम लिख दिया है।
लेकिन वो मिट गया है और रूही देख नहीं पाई है। अब रूही दोबारा अभीरा को उसके माता-पिता का नाम लिखने के लिए कहती है। जिसके बाद अभीरा दादीसा के सामने अपने दिल की बात रखती है।
कि क्या शादी सिंपल तरीके से, बिना ताम-झाम के नहीं हो सकती है। वो कहती है कि वो हजारों की भीड़ के साथ नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ शादी करना चाहती है।
अब ये बात सुनकर दादीसा रो पड़ती है। अभीरा दादीसा को चुप कराने की कोशिश करती है। विद्या भी कहती है कि क्यों पैसों को बीच में लाकर परिवार को बांट रही हो।
लेकिन पहली बार कावेरी अभीरा को प्यार से समझाती है कि माता-पिता बचपन से ही अपने बच्चों की शादी के सपने संजोते हैं।
विद्या ने..हमने शादी को लेकर बहुत कुछ सोचा है…क्यों माता-पिता अपने सपने पूरे न करें। दादीसा कहती है कि ये शादी तुम्हारे लिए ताम-झाम होगी लेकिन हमारे लिए ये हमारे अरमान हैं।
अब लोग अभीरा को बेकार की जिद छोड़ने के लिए कहते हैं लेकिन अभीरा फिर अपनी बात रखती है कि शादी दो परिवार के बीच होती है।
और अपने परिवार की तरफ से शादी का एक फंक्शन करना चाहती हूं। अब दादीसा मान जाती है। अब अभीरा लोन लेकर शादी का एक फंक्शन करने वाली है।
आने वाले एपिसोड, अभीरा अक्षरा की ओ कान्हा वाली आरती गाने वाली है,जिसे सुनने के बाद रूही के प्राण सूखने वाले हैं।
मनीष भी हैरान हो जाएगा और वो पूछेगा कि ये भजन कहा से सीखा है। शादी में जल्द ही अभीरा के अक्षरा की बेटी होने का राज खुलेगा।