ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज आप देखेंगे कि अभीरा विद्या की हरकत से बहुत परेशान है लेकिन मनीषा उसे समझाती है कि जेठानी जी का गुस्सा दो दिन में खत्म हो जाएगा और सब ठीक हो जाएगा।

लेकिन तभी मनीष का फोन आता है और वो गृह प्रवेश के बारे में पूछता है। मनीष को लगता है कि अब वो विद्या भी मान गई है लेकिन असल सच्चाई अभीरा मनीष को नहीं बताती है।
जिसके बाद स्वर्णा मनीष से बात करती है और अपनी परेशानी बताती है। वो कहती है कि अब अभीरा और रूही एक ही घर में जेठानी-देवरानी बन गई हैं।
और मुझे डर लग रहा है कि कई दोनों एक छत के नीचे न रह पाए लेकिन मनीष का कहना है कि हर घर में लड़ाई होती है और सुलझ भी जाती है।
वहीं दूसरी तरफ दादीसा भी विद्या की हरकत से परेशान हैं। वो विद्या से कहती है कि तमाशा करने की क्या जरूरत थी।
शादी के बाद अभीरा को लाइन पर ला ही देते लेकिन विद्या का कहना है कि उसका दिल टूटा है और अगर ये दर्द अंदर रहता तो वो घूट-घूट कर मर जाती।
वहीं अरमान घर से गायब है और शराब के नशे में घर आता है और मां-मां चिल्लाता है…। अभीरा अरमान की हालत देखकर विद्या से बात करती है।
लेकिन विद्या का कहना है कि वो अरमान को माफ कर देती लेकिन उसे ये घर छोड़ना होगा। अब अपनी मां के लिए अरमान और अभीरा घर छोड़ने वाले हैं।