Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 January 2026: विलेन बनेंगी मायरा, टीवी सीरियल में होने वाला है नया हंगामा

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि मायरा वाणी के जूते देकर सबको बता देती है कि उसने ही जूते छुपाए थे और वह सॉरी भी बोलती है.
इसके बाद अभिरा विद्या से भी सॉरी बुलवा देती है. इसके बाद दिखाया जाएगा कि अबीर का कॉन्सर्ट कैंसिल हो जाता है, जिसकी वजह कियारा होती है.
मीडिया में आ जाता है कि कियारा ड्रग एडिक्ट होती है और उसकी वजह से एक शख्स की जान भी गई है. ये देखकर अबीर टेंशन में आ जाता है.
इसी बीच अभिरा और अरमान, मायरा और वाणी के साथ डांस कंप्टीशन का रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच जाएंगे.
तान्या मनोज से अपनी कंपनी की परेशानी की बात करेगा और मनोज बैठे बैठे उसकी परेशानी सुलझा देगा, लेकिन कृष उन्हें बेइ्ज्जत करता है और खूब सुनाता है.
शो में आगे दिखाया जाएगा कि तान्या की बात सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है और मनोज हां में जवाब देता है. मनोज तान्या के साथ काम करने के लिए राजी होता है.
इसके आगे दिखाया जाएगा कि मायरा को ये पसंद नहीं आता कि सब लोग अरमान और वाणी की बात करते हैं. अभिरा के साथ डांस करने से मना कर देती है.
अभिरा का हाथ छोड़कर भाग जाती है. इस मौके पर अरमान का सारा ध्यान वाणी पर होता है. वह वाणी को गोद में उठा उठाकर डांस करता है.
मायरा बर्दाश्त नहीं कर पाती है. इसी वजह से वह जाते ही सबसे पहले गाना बंद करती है और वाणी को बता देती है कि वह उसकी मां के साथ डांस करे.