आज टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि, कुछ अंजान लोगों ने आर्यन का सारा सम्मान चोरी कर लिया होता है।
ऐसे में अभिरा बीच गेम को छोड़कर अर्यान को बचाने निकल जाती है। भूख और प्यास के कारण आर्यन बेहोश हो जाता है।
लेकिन अभिरा उसकी जान बचाकर घर ले आती है। आर्यन पोद्दार खानदान के आगे अभिरा की तारीफ़ों के पुल बांधता है।
ऐसे में अरमान भी उसका साथ देता है। मनीषा और अन्य परिवार वाले अभिरा को शुक्रियादा कहते हैं।
शो में आप देखेंगे कि, खेलते-खेलते अभिरा को चोट लग जाती है और उसके बदले अभीर मैदान में कदम रखेगा।
मनीष और अभीर की खतरनाक जोड़ी पोद्दार खानदान को हार की धूल चटा देते हैं। खुशी के मारे अभीर और मनीष एक दूजे को गले लगाते हैं।
अभिरा को यह बात पता चल जाती है कि ये पूरा प्लान अरमान का था और वो उसका शुक्रियादा भी करती है।
रोहित अभिरा को समझता है कि वो अरमान को एक और बार चांस दे। अभी भी अभिरा के मन और आंखों में अरमान के लिए प्यार झलकता है।
अगले दिन क्रिसमस के मौके पर अभिरा बेहद ही सुंदर गाउन पहन पार्टी में एंट्री मारती है। अपनी पत्नी की खूबसूरती से अरमान आँखें नहीं हटा पाएगा।
Explore