आज टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने के लिए मिलेगा कि रूही, अरमान और अभिरा की सगाई से दूखी होकर खूब रोती है और तभी अरमान उसके पीछे आ जाता है।

वह उससे रोने की वजह पूछता है तो रूही उसे सुना देती है और बोलती है कि तुम्हारा भाई हनीमून की तैयारी कर रहा है, कहां जाना चाहते हो खुद ही बता हो।
अरमान रूही की बातों को नजरअंदाज करके निकल जाता है, तो वहां पर अभिरा आ जाती है और रूही की खूब क्लास लगाती है।
वह रूही को जेठ और जेठानी की इज्जत करना सिखाती है। इतना ही नहीं, वह रूही को धमकी देती है कि अगर वह अपने जेठ अरमान के सामने लिमिट में नहीं रहेगी, तो वह घर में सबके सामने उसकी क्लास लगाएगी।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और अभिरा का थोड़ा रोमांस होता है, तो रोहित और अरमान एक दूसरे से दिल की बात भी करते हैं।
इसके बाद अभिरा अपने मायके के बारे में सोचती है, तो है ही नहीं।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार अरमान और अभिरा की शादी के लिए सोने के कवर का शादी का कार्ड मंगवाती है, तो रूही टोक देती है।
इस पर दादी सा रूही को काफी कुछ सुना देती है और फिर रूही की कार्ड लेकर अभिरा के पास जाती है। इससे पहले अभिरा मनीष गोयनका से फोन पर बात करती है
फिर मनीष गोयनका उसे अपने सामान से कीमती चीज देने का वादा करके फोन काट देता है। तभी मनीष को अपने घर के स्टोर रूम से अक्षरा का लहंगा मिलता है, जिसे वह अभिरा को देने की ठान लेता है।