Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 Sep 2024: विद्या देगी अरमान को मौत वाली सजा, अब शो में होगा ये बड़ा दंगल...

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। रूही की पौद्दार हाउस में वापसी होगी। जब अरमान और अभिरा शादी के बाद पौद्दार हाउस पहुंचेंगे तब वे रूही को देखकर दंग रह जाएंगे।
रूही उनके गृह प्रवेश की तैयारी करेगा। रूही को ये सब करता देख रोहित खुश हो जाएगा।
उसके मन में उठ रहे सवाल खत्म हो जाएंगे। हालांकि, अभिरा का दिमाग खराब हो जाएगा।
विद्या के ड्रामे के बाद जब रूही, अभिरा को उसके कमरे में लेकर जाएगी तब अभिरा, रूही से बात करेगी। रूही, अभिरा से माफी मांगेगी।
अभिरा को समझ नहीं आएगा कि रूही सच में बदल गई है या फिर से नाटक कर रही है। वह रूही से सवाल पूछेगी।
ऐसे में रूही, अभिरा को बताएगी कि इस पूरे ड्रामे की वजह से उसे प्यार का असली मतलब समझ आया है। अभिरा, रूही को माफ कर देगी।
सिर्फ अभिरा ही नहीं, विद्या भी अरमान को माफ कर देगी। अरमान के गिड़गिड़ाने के बाद विद्या शांत हो जाएगी और अरमान को माफ करने का फैसला लेगी।
हालांकि, वह अरमान को माफ करने से पहले उसके सामने शर्त रखेगी। वह कहेगी कि वह उसे इसी शर्त पर माफ करेगी।
वह अभिरा के साथ पौद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा। अभिरा, अरमान के लिए विद्या से लड़ने लगेगी। वहीं अरमान, विद्या की शर्त मान लेगा।