सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज की एंट्री ने बेचारी अभिरा को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। उसकी शर्तों पर अभिरा जीती हुई दिखाई दे रही है।
युवराज ने उससे शादी करने के लिए जो शर्त रखी है उसके चलते वो ना चाहते भी ऐसा बर्ताव सभी के साथ करती है जोकि किसी को पसंद नहीं आता।
आज के एपिसोड में वैसे काफी कुछ होता हुआ दिखाई देने वाला है। सभी लोग दादी सा के साथ मिलकर मटके तैयार कर रहे होंगे तभी अभिरा वहां पर शराब पीकर वहां पर आ जाएगी और सभी के साथ बदतमीजी करने लगेगी।
दादी सा को अभिरा की बदतमीजी पसंद नहीं आएगी और वो अभिरा को घर से बाहर निकाल देगी।
अभिरा इसके बाद घर में बताए हर एक पल को याद करते हुए दिखाई देगी। अभिरा जमकर रोती हुई नजर आएगी।
इतना ही नहीं दादी सा इस बात को लेकर दुख जताएगी कि अभिरा को वो पसंद भी नहीं करती थी। साथ ही कई मौके भी उसे दिए थे, लेकिन वो मेरे बारे में इस तरह की बुरी चीजें सोचती है।
अभिरा इसके बाद युवराज के पास पहुंच जाएगी। वहीं, रूही को ये पता चल जाएगा कि अभिरा कितनी बड़ी कुर्बानी मां को बचाने के लिए दे रही है।
युवराज के मैसेज रूही पढ़ लेगी। इस दौरान उसकी अंतर आत्मा उसे सभी को सच बताने से रोक देगी। अरमान के लालच में वो किसी को भी कुछ नहीं बताएगी।
दूसरी तरफ युवराज अभिरा के पास आने पर जमकर खुशी मनाएगा। अरमान को घर आकर सारी चीजों के बार में पता चलेगा।
वो दादी सा से कहेगा कि वो जरूर कुछ छुपा रही है तभी उसने ऐसा किया होगा। इसके बाद आगे सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा को किसी हीरो की तरह अरमान बचाने के लिए आ जाएगा।