Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 August 2023: अभीर के खिलाफ अभिमन्यु बनाएगा सॉलिड प्लान, अक्षरा भी मिलाएगी हां में हां...

आज के एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अक्षरा घर के बाहर बैठकर अभिनव को याद करती है। इस दौरान वह अपनी बड़ी मां को बताती है कि शादी की सालगिरह पर अभिनव हमेशा ही कुछ न कुछ डोनेशन करते थे। इस बार वह अभिनव की जगह करेगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 August 2023: अभीर के खिलाफ अभिमन्यु बनाएगा सॉलिड प्लान, अक्षरा भी मिलाएगी हां में हां...
वह आश्रम में बहुत सारे जैम के डब्बे भेजने की बात करती है। तभी वहां पर अभिमन्यु पहुंच जाता है। वह अक्षरा से कुछ बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वह कर नहीं पाता।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 August 2023: अभीर के खिलाफ अभिमन्यु बनाएगा सॉलिड प्लान, अक्षरा भी मिलाएगी हां में हां...
अक्षरा और घर के सारे लोग इस बात को लेकर टेंशन में होंगे कि वह पूरे दिन अबीर को कैसे बिजी रखेंगे? तभी अभिमन्यु को एक आइडिया आएगा।
वह बडे़ पापा की बिजनेस ज्वेलरी के सारे डिजाइन वाले पेपर्स को खराब कर देगा। इसके बाद कायरव का नाटक शुरू होगा।
अबीर को दिखाने के लिए बड़े पापा कायरव को डांटते हैं कि उसने सारे पेपर्स खराब कर दिए।
तब अभिमन्यु कहता है कि वे सभी लोग मिलकर ये पेपर्स ठीक कर देंगे। अबीर ये सब बातें सुन रहा होता है। इसी वजह से वह खुद भी आगे आकर पेपर्स ठीक करने लगता है।
गोयनका हाउस में मुस्कान सबको अचानक छोड़कर बाहर जाती है। कायरव उससे बात करने की कोशिश करता है, तो मुस्कान ये बोलकर चली जाती है कि वह अभिमन्यु को अभिनव की जगह लेते नहीं देख सकती।
दूसरी तरफ बिरला हाउस में रुही सबको बोलती है कि अक्षरा अबीर को कसौली लेकर जा रही है। ये बात सुनकर मंजरी टेंशन में आ जाती है।
तब महिमा मंजरी को समझाती है कि इस बार अक्षरा को जाने से मत रोकना। मंजरी भी बोलती है कि वह अक्षरा की खुशी में ही खुश है।