Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 Sep 2024: अक्षरा के पति का हुआ धांसू एंट्री, अभिरा के शादी में होगा ये बड़ा बवाल...
टीवी के पॉपुलर शो में से एक है ये रिश्ता क्या कहलाता है। काफी सालों से यह शो चल रहा है और दर्शकों का प्यार भी इस शो के लिए बरकरार है।
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर जय सोनी की ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से फोटोज वायरल हो रही हैं। वह समृद्धि शुक्ला के साथ नजर आ रहे हैं।
इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं अभीरा के पिता अभिनव की शो में दोबारा एंट्री तो नहीं होने वाली।
दरअसल, अभीरा का किरदार निभाने वालीं समृद्धि शुक्ला ने जय के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन फोटोज में समृद्धि दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं।
समृद्धि ने जय के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि देखो कौन आया है आज। जय बाकी स्टार कास्ट के साथ भी नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि क जय वापस शो में एंट्री तो नहीं लेने वाले।
वैसे कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि जय वापस नहीं आ रहे हैं। लेकिन इन फोटोज को देखने के बाद अब फैंस चाहते हैं कि वह वापस आ जाएं। दरअसल, जय ने जब शो छोड़ा था।
तब फैंस काफी दुखी हुए थे जबकि तब जय को शो में थोड़ा ही समय हुआ था काम करते हुए। सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स से गुहार लगाई गई कि जय को शो में ही रखा जाए।
जय के किरदार के बारे में बता दें कि वह अभिनव का किरदार निभाते थे जो अभिमन्यु और अक्षरा के अलग होने के बाद आता है। जब अभिमन्यु, अक्षरा को छोड़ देता है तब अक्षरा और अभिनव साथ हो जाते हैं और दोनों अभीर की साथ में परवरिश करते हैं।
दोनों की लव स्टोरी शुरू ही होती है कि फिर अभिनव का एक्सीडेंट से निधन हो जाता है। इसके बाद अक्षरा को पता चलता है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है और फिर वह अभीरा को जन्म देती है।