Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 October 2023: मंजरी की इस बड़ी गलती पर अक्षरा ने डाला पर्दा, तो अभिमन्यु ने मचाया तांडव
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा की सेहत के लिए अभिमन्यु महादेव के सामने एक पैर पर खड़ा है और उसके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। मुस्कान भी भगवान के सामने रो-रोकर प्रार्थना करती है।
अक्षरा को होश आ गया है लेकिन डॉक्टर को बच्चे की धड़कन नहीं मिल रही है। अक्षरा घबरा जाती है लेकिन डॉक्टर उसे शांत रहने के लिए कहती है लेकिन अभिमन्यु की प्रार्थना का असर होता है और बच्चे की धड़कन मिल जाती है।
जिसके बाद अक्षरा बताती है कि जो हुआ वो हादसा था, इसमें मंजरी की कोई गलती नहीं थी। मनीष अक्षरा की बात पर यकीन नहीं करता है और उसे आराम करने के लिए कहता है।
अभिमन्यु भी मन ही मन सोचता है कि अक्षरा किस मिट्टी की बनी है, जो अभी भी मंजरी का साथ दे रही है और अपने परिवार से लड़ रही है।
दूसरी तरफ पार्थ के कहने पर महिमा चैरिटी के पैसों से नया अस्पताल बनाने की बात कर रही है लेकिन अभिमन्यु को ये डील पसंद नहीं आई है क्योंकि चैरिटी के पैसे से गरीब लोगों को इलाज होता है और उस पैसे से अस्पताल लगवाना सही नहीं है लेकिन महिमा ने ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में डील को साइन कर लिया है और अपना आखिरी फैसला भी सुना दिया है।
अक्षरा अभिमन्यु की टेंशन कम करने के लिए उससे बात करती है लेकिन अस्पताल में महिमा कहती है कि अगर फैसले से दिक्कत है तो एमडी की पोस्ट छोड़ दो।
अभिमन्यु खुद अस्पताल छोड़ने का फैसला लेता है लेकिन महिमा उसे रुकने के लिए कहती है लेकिन फिलहाल अभिमन्यु अपने ईमान को बेचकर काम नहीं करना चाहता है। आने वाले एपिसोड में बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।
अभिमन्यु को नौकरी नहीं मिल रही है और अक्षरा नहीं चाहती कि अभिमन्यु बिरला अस्पताल के अलावा कही और काम करे, जबकि मंजरी लेटर लिखकर घर छोड़ने का फैसला करती है।