सीरियल में, अभिरा काफी डरी हुई होती है और अरमान उसे फोन करता है, तो अभिरा की सुनकर घबरा जाता है।

वह आउट हाउस में आने लगता है तो दादी सा उसे रोक देती है और तभी अभिरा पर 2 गुंडे हमला कर देते हैं।
वह अभिरा से चाकू की नोक पर रिंग मांगते हैं और फिर पूरे घर की तलाशी लेने लगते हैं।
इसी बीच अरमान बार बार अभिरा के पास जाने की कोशिश करता है लेकिन दादी सा उनकी निगरानी रखती है।
तभी आउट हाउस में गुंडे को किचन में रिंग मिल जाती है जिस वजह से अभिरा टेंशन में आ जाती है
लेकिन अभिरा सब संभाल लेती है और गुंडे को पीटकर भागा देती है।
आगे देखेगे कि, अरमान अभिरा को फोन करता है लेकिन अभिरा उसे कुछ नहीं बताती।
तभी रोहित रूही को रूम में लेकर जाता है जहां वह डेट की तैयारी करके बैठता है और फिर दोनों डांस करते हैं।
तब रूही रोहित को अरमान समझकर आई लव यू बोल देती है, जिससे रोहित खुश हो जाता है।
अगले दिन सुबह सुबह अरमान अभिरा खुशी खुशी उठते हैं और अपने अपने रूम में डांस करने लगते हैं।
तभी अभिरा को रिंग के बॉक्स में रिंग नहीं मिलती, जिससे अभिरा टेंशन में आ जाती है।