टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है। पिछले कई हफ्ते से सेम ट्रैक पर चल रहा सीरियल अब चौथे गियर में आगे बढ़ रहा है। पिछले कई हफ्तों से दर्शकों ने शो में लगातार अभिरा को प्रताड़ित होते देखा है।
दादी सा, विद्या, संजय और रूही समेत अरमान भी अभिरा के खिलाफ हो गया था और अब शो में चीजें थोड़ी पॉजिटिव ट्रैक पर आने लगी हैं। संजय को उसके किए की सजा परिवार के सामने जलील होकर मिल चुकी है। लेकिन उसके और भी कई सच हैं जो अभी परिवार के सामने आने बाकी हैं।
इसी बीच मेकर्स ने एपिसोड की आखिर में एक नया प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया है जिसमें शो की आगे की कहानी के बारे में दिखाया गया है। इस नए स्पॉयलर में दिखाया गया है कि अरमान की शादी की तैयारियां करवा रही अभिरा उससे पूछेगी कि आपको आपकी शादी में डेकोरेशन कैसी चाहिए सर?
जवाब देने की बजाए अरमान अभिरा की झटककर अपने करीब लाएगा और उससे पूछेगा कि उसने मां-पापा का रिश्ता बचाने के लिए उसके और अपने रिश्ते की कुरबानी क्यों दी?
यानि इतना तो साफ है कि अरमान यह सच जान चुका है कि अभिरा ने विद्या और माधव की शादी बचाने के लिए अपना और अरमान का रिश्ता कुरबान कर दिया। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया? जब अरमान चिल्ला-चिल्लाकर अभिरा से यह सवाल करेगा तो वह जवाब में कहेगी, "क्योंकि मैं तुमसे प्यार करती हूं अरमान।"
अभिरा जब चिल्लाकर अरमान से यह बात करेगी तो वह सन्न रह जाएगा। लेकिन साथ ही साथ अभिरा के सीने से भी एक बहुत बड़ा बोझ हट जाएगा क्योंकि उसने अपने प्यार को अपने दिल की बात कह दी।
सीरियल में अभी तक कई बार ऐसा दिखाया जा चुका है कि अभिरा अरमान को अपने दिल की बात कहने की कोशिश करती है लेकिन फिर कोई ना कोई अड़चन आ जाती है। ना जाने कितनी ही बार अभिरा ने जब अरमान को अपने दिल की बात बताने की कोशिश की तब बीच में रूही आ गई और उसने किसी ना किसी तरह इस सिचुएशन को डिफ्यूज कर दिया।
ऐसा इसलिए क्योंकि वो नहीं चाहती कि अरमान और अभिरा के बीच कुछ भी अच्छा हो। उधर मनीष जी लगातार यह बात कहते रहे हैं कि रूही जो कर रही है उससे भविष्य में उसे खुद ही खून के आंसू रोना पड़ेगा।