Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 February 2025: अभीर ने फोड़ा बड़ा बम, कियारा से रचाई भागकर शादी!...
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आप देखेंगे कि, चारू शादी वाले दिन घर से भाग जाएगी। घरवालों को चारू की चिट्ठी मिलेगी जिसे पढ़कर उनके होश उड़ जाएंगे।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 February 2025: अभीर ने फोड़ा बड़ा बम, कियारा से रचाई भागकर शादी!...
दादी-सा इसका दोष अरमान और अभिरा के सिर मढ़ देंगी। दादी-सा, अरमान और अभिरा को खरीखोटी सुनाएंगी। ऐसे में बी नानू भड़क जाएंगे।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 February 2025: अभीर ने फोड़ा बड़ा बम, कियारा से रचाई भागकर शादी!...
दादी-सा, बी नानू को शांत करने की कोशिश करेंगी, लेकिन बी नानू शांत नहीं होंगे और तभी अभीर की एंट्री होगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 February 2025: अभीर ने फोड़ा बड़ा बम, कियारा से रचाई भागकर शादी!...
अभीर को देखकर सब दंग रह जाएंगे। दरअसल, अभीर अकेले नहीं आएगा। अभीर के साथ कियारा भी आएगी। अभीर सबको बताएगा कि उसने कियारा से शादी कर ली है।
अरमान, कियारा से और अभिरा, अभीर से सवाल करेगी। अभीर और कियारा भड़क जाएंगे। अभीर कहेगा कि वो बारात लेकर आया था।
लेकिन चारू ने उसे धोखा दिया और भाग गई। वहीं कियारा कहेगी कि उसने अपने प्यार की कुर्बानी इसलिए नहीं दी थी कि एक दिन चारू, अभीर को छोड़कर चली जाए।
अरमान, अभीर पर हाथ उठाने की कोशिश करेगा, लेकिन कियारा बीच में आ जाएगी। ये सब देखकर दादी-सा भड़क जाएंगी।
दादी-सा मशाल लेकर आएंगी और अरमान अभिरा के हाथ में पकड़ा देंगी। दादी-सा कहेंगी, 'ये लो और पौद्दार परिवार की खुशियों को जला दो।' अरमान दंग रह जाएगा।
अरमान कहेगा कि इसमें हमारी क्या गलती थी। दादी-सा कहेंगी, 'इस शादी के लिए न पौद्दार परिवार राजी था और न गोयनका परिवार।
तुम दोनों ने हमें इस शादी के लिए राजी किया था।' अरमान, अभिरा की साइड लेगा। ऐसे में दादी-सा एक बार फिर अरमान को सौतेला कहेंगी।